{"_id":"68f9461252d43d0e09038b64","slug":"friends-strangled-pradeep-and-threw-his-body-in-the-canal-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145883-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्तों ने गला दबाकर नहर में फेंक दिया था प्रदीप का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्तों ने गला दबाकर नहर में फेंक दिया था प्रदीप का शव
विज्ञापन
पानीपत। घर से करीब 42 दिन पहले लापता बुड़शाम गांव के प्रदीप (25) की दोस्तों ने हत्या कर दी थी। शराब पार्टी के दौरान हाथापाई होने पर एक ने हाथ पकड़े और दूसरे ने परने से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल और शव दिल्ली पैरलल नहर में फेंक दिया। मृतक का मोबाइल फोन अपने पास ही रख लिया और उसी के खाते से ऑनलाइन भुगतान कर शराब खरीदते रहे।
एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए मंगलवार शाम को हड़ताडी के पास से आरोपी श्रवण निवासी हड़ताड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान मृतक का शव और मोटरसाइकिल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। एएनसी प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को बुडशाम की रानी ने थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनके बेटे प्रदीप पसीना रोड पर स्थित कनोडिया कंपनी में काम करते थे।
10 सितंबर को वे कंपनी जाने की बात कहकर घर से निकले थे और इसके बाद वापस नहीं आए। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। एसपी ने इस मामले की जांच एएनसी की टीम को सौंपी थी। टीम लगातार हर पहलू पर काम कर ही थी। शक होने पर पुलिस ने प्रदीप के दोस्त श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की।