{"_id":"69e5479057ded0f01b0f83c2","slug":"friends-murdered-farukh-by-striking-him-on-the-head-with-a-brick-during-a-dispute-over-alcohol-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155768-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब के विवाद में दोस्तों ने सिर में ईंट मारकर की थी फारुख की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब के विवाद में दोस्तों ने सिर में ईंट मारकर की थी फारुख की हत्या
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग की विद्यानंद कॉलोनी निवासी फारूख की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शराब पीने के दौरान बोतल खत्म होने के विवाद में दो दोस्तों ने सिर में ईंट मारकर फारूख की हत्या कर दी थी। पुलिस ने शनिवार शाम को विद्यानंद कॉलोनी से एक आरोपी दीपक निवासी विद्यानंद कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ की जाएगी, साथ ही दूसरे साथी की तलाश में दबिश दी जाएगी।
चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि यूपी के कांधला निवासी रोजू ने 14 अप्रैल को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 14 अप्रैल की रात करीब नौ बजे कॉलोनी के ही दीपक और अरविंद उसके बेटे फारूख को घर से बुलाकर ले गए थे। रात को दो बजे के करीब उसे घायल अवस्था में घर पर छोड़कर भाग गए। सिर में चोट लगने के कारण उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसके पीजीआई भेज दिया गया। जहां पर अगले दिन फारुख की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के आरोप में दीपक और अरविंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
शनिवार शाम को पुलिस ने एक आरोपी दीपक को कॉलोनी से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तीनों दोस्त थे। फारुख ने विद्यानंद कॉलोनी में किराये पर कमरा ले रखा था जहां पर कुछ दिन पहले शराब पीने के दौरान रुपये खत्म होने पर उनकी कहासुनी हुई थी और फारुख ने उन्हें गाली दी थी। उस समय वह वहां से चले गए और फारुख को सबक सिखाने का प्लान बनाया इसके बाद 14 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह जीटी रोड पर स्थित एक शराब ठेके पर पहुंचे और शराब की बोतल ली और मलिक पेट्रोल पंप के पास बैठकर शराब पीने लगे।
विज्ञापन
शराब खत्म हो गई तो फारुख को शराब लाने के लिए कहा लेकिन, उसने मना कर दिया गुस्से में आकर उन्होंने ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सिर में ईंट लगने से फारुख घायल हो गए थे जिससे वह घबरा गए और फारुख को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे घर पर छोड़कर भाग गए थे।