फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fraud

पोलैंड की जगह ईरान के रास्ते युवक को तुर्की भेजा, लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
fraud
मतलौडा के एक युवक को पौलेंड भेजने के नाम पर एक महिला समेत छह लोगों ने परिवार से 13 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। युवक को पौलेंड भेजने की बजाय ईरान के रास्ते तुर्की भेज दिया। आज तक उस युवक का कोई अता पता नहीं है। परिजन अपने लड़के की तलाश में धक्के खा रहे हैं। आरोपियों से बेटे के बारे में पूछने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों को ये भी शक है कि जो दो युवक उसके साथ थे उन्होंने उनके बेटे के साथ विदेश में कोई अनहोनी की है। इसलिए एक साल से बेटे का कोई फोन नहीं आया है और ना ही उसकी कोई जानकारी है। अब युवक की बहन ने किला थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गायत्री कॉलोनी निवासी सरला वर्मा ने मतलौडा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विकास वर्मा विदेश जाने का इच्छुक था। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात जितेंद्र निवासी डाबर कॉलोनी व मुकेश गांव रेर कलां से हुई। उन्होंने उनकी मुलाकात योगेश शर्मा और उसकी पत्नी प्रिया निवासी देशराज कॉलोनी, प्रिया के भाई कृष्ण व मनीष बहल, आशीष जेटली निवासी देहरादुन से कराई। उन्होंने कहा कि वह किसी भी देश में वीजा लगवा सकते हैं। अक्तूबर 2019 में उन्होंने पौलेंड भेजने के लिए उनसे पहली किस्त के रूप में 4 लाख रुपये लिए। उन्होंने ये रुपये जितेंद्र और मुकेश को दिए। उन्होंने 5 लाख रुपये नरेश वर्मा व उनके बेटे गौरव शर्मा और योगेश शर्मा को दिए। इसके बाद वायदे मुताबिक उन्होंने 13 दिसंबर 2019 को विकास के एयरपोर्ट पहुंचते ही 440000 रुपये अमित शर्मा को बैंक आरटीजीएस के माध्यम से दिए। उन्होंने आरोपियों को कुल 13 लाख 40 हजार रुपये दिए। 2 फरवरी को उनकी विकास से बात हुई थी। आरोपी विकास को ईरान के रास्ते तुर्की भेजने की बात कह रहे थे। विकास के वहां जाने के बाद इन आरोपियों ने कहा कि उन्होंने विकास को गुम कर दिया है। आज एक साल बाद भी विकास का कोई अता पता नहीं है। आज तक उनका विकास से कोई संपर्क नहीं हुआ है न ही उसकी कोई कॉल आई है। उसकी मां बेटे विकास के लापता होने के कारण मानसिक संतुलन खो चुकी है। उन्हें शक है कि नीरज निवासी मतलौडा व प्रदीप पुत्र पाला राम निवासी मोरखी ने विकास के साथ कोई अनहोनी की है, क्योंकि ये दोनों विकास के साथ ही थे। आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed