{"_id":"64ceaef815fa7d94b50b9b16","slug":"fraud-of-lakhs-from-two-people-of-budsham-in-the-name-of-sending-abroad-panipat-news-c-244-1-pnp1004-3745-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर बुड़शाम के दो लोगों से की लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर बुड़शाम के दो लोगों से की लाखों की ठगी
विज्ञापन
समालखा। गांव बुड़शाम के रहने वाले दो लोगों को विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज को दी। जिस पर स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली शिकायत में अशोक कुमार निवासी गांव बुड़शाम ने बताया कि अक्टूबर 2022 में सोनिया चोपड़ा से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया कि वह लोगों को विदेश में नौकरी लगवाने का काम करती है और करनाल में उसका ऑफिस है। अभी मलेशिया में काम करने के लिए श्रमिक भेजने का आर्डर मिला है। इसी दौरान सोनिया चोपड़ा के सहयोगी सन्नी वासी अमृतसर ने भी उसे नौकरी का विश्वास दिलाया। इसके बाद उसने सोनिया को दो बार में 1.5 लाख और 1.30 लाख रुपये दिए। क्वाललमपुर एयरपोर्ट पर सन्नी ने फोन कर उसे बाथरूम में छिपने और बाहर निकालने के लिए सेटिंग की बात कही। वह चार घंटे तक वहीं बाथरूम में बैठा रहा लेकिन कोई फोन नहीं आया। बाद में एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने जाली वीजा होने के कारण उसे पकड़ लिया और 22 नवंबर 2022 को वापस इंडिया डिपोर्ट कर दिया। यहां पहुंचकर सोनिया से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वो उसे दोबारा भेज देंगे और 80 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से लिए। बाद में पीड़ित को थाईलैंड डोंकी द्वारा भेजने की बात करने लगे। मना करने पर दोनों उसे धमकी देने लग गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं की।इससे दुखी होकर उसने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी शिकायत में बुड़शाम के ही जगदीश ने बताया कि उसका बेटा सुखचैन पिछले काफी दिनों से नौकरी की तलाश में भटक रहा था। तो इसी बात का फायदा उठाकर एक दिन पड़ोसी सुरेंद्र ने सुखचेन को विदेश में नौकरी लगवाने की बात कहते हुए उपरोक्त आरोपियों से मिलवाया। उन्होंने 23 लाख रुपये में सुखचैन को कनाडा भिजवाने का आश्वासन दिया। उनके झांसे में आकर उसने पंद्रह लाख रुपये सोनिया व सन्नी को दे दिए। बकाया राशि कनाडा जाने के बाद देनी तय हुई थी। इसी वर्ष तीन मार्च को उपरोक्त आरोपियों ने उसके लड़के को दिल्ली एयरपोर्ट से जहाज में बैठा दिया और उसे थाईलैंड ले गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यहां से कनाडा का वीजा लगवा देंगे। वहां वीजा में दिक्कत की बात कहकर उसे नांव के जरिए मलेशिया भिजवा दिया। सुखचैन मलेशिया में कई दिन इंतजार करता रहा और बाद में फोन किए तो दोनों आरोपियों के फोन बंद दिए। किसी तरह से सुखचैन को वापस भारत लाए। पुलिस ने दोनों मामलों में गृहमंत्री अनिल विज के आदेश के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।