फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fraud in the name of lucky draw rs 13.18 lakhs

लक्की ड्रा के नाम पर ठगे 13.18 लाख रुपय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
fraud in the name of lucky draw rs 13.18 lakhs
मॉडल टाउन एक निवासी से आरोपी ने लक्की ड्रा में 13.18 लाख रुपये इनाम निकलने का झांसा देकर कुल 70499 रुपये ठग लिए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में परविंद्र शर्मा निवासी रोशन लाल कॉलोनी ने बताया कि उसके पास गत 26 जून को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई । आरोपी ने कहा कि उसका लक्की ड्रा निकला है, जिसकी इनाम राशि 13.18 लाख रुपये है,लेकिन ड्रा कराने के लिए 6500 रुपये एंट्री फीस जमा करानी होगी। उसने आरोपी को गूगल पे एप से पैसे ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद आरोपी ने 18599 और 45400 रुपये ट्रांसफर कराए। आरोपी ने कुल 70499 नकदी किसी अंजू नामक महिला के खाते में ट्रांसफर कराई। इसके अलावा आरोपी कह रहा है कि 33550 रुपये ओर जमा कराने पर 13.18 लाख रुपये दे देंगे, लेकिन इस बार पीड़ित ने समझदारी का परिचय दिय और आरोपी को पैसे ट्रांसफर नहीं किए। पीड़ित की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed