{"_id":"69407bb854e3c1ed4c0cc936","slug":"fraud-in-depot-wheat-sugar-and-oil-found-in-excess-of-records-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148885-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डिपो में फर्जीवाड़ा, रिकॉर्ड से अधिक गेहूं, चीनी और तेल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डिपो में फर्जीवाड़ा, रिकॉर्ड से अधिक गेहूं, चीनी और तेल मिला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने रामनगर बबैल रोड पर सरकारी डिपाे पर राशन में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी है। डिपो में गेहूं, चीनी और सरसों का तेल रिकॉर्ड से अधिक मिला है।
वहीं जांच में पोओएस मशीन ज्योति कॉलोनी के डिपो की मिली। जबकि राशन करीब आठ किलोमीटर दूर बबैल रोड पर बांटा जा रहा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दोनों डिपोधारकों को नोटिस जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ राजेश डिपो होल्डर रामनगर बबैल रोड के डिपो पर जांच की। रिकार्ड के अनुसार मौके पर 251 क्विंटल 87 किलोग्राम गेहूं, 1370 किलोग्राम चीनी व 2374 लीटर सरसों का तेल होना चाहिए था। जबकि मिलान करने पर चार क्विंटल 11 किलोग्राम अधिक गेहूं, 121 किलोग्राम अधिक चीनी व 122 लीटर सरसों का तेल अधिक पाया गया। डिपो पर एक अतिरिक्त पीओएस मशीन मिली। यह मशीन सोमदत्त ज्योति कॉलोनी के नाम पाई गई।
विज्ञापन
विभाग की जांच में सामने आया कि लाइसेंस सोमदत्त को ज्योति कालोनी में राशन उतरवा कर बांटना चाहिए था लेकिन यह राजेश के डिपो पर ही उतारकर वितरण करना पाया गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के अधिकारी ने बताया कि राशन डिपो पर अनियमितता की सूचना मिली थी। इसके आधार पर अधिकारियों को साथ लेकर जांच की गई।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की नियंत्रक नीतू ने बताया कि डिपोधारक राजेश व सोमदत्त को नोटिस जारी किया है। उनसे जवाब के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।