{"_id":"66908b4f2173f06514074d64","slug":"four-types-of-ghevar-will-be-available-in-siwah-gaushala-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120972-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सिवाह गोशाला में चार तरह के मिलेंगे घेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सिवाह गोशाला में चार तरह के मिलेंगे घेवर
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव स्थित कर्मयोगी गोशाला की प्रबंधन ने गोशाला की आमदनी बढ़ाने के लिए घेवर बनाना शुरू किया है। गोशाला के बाहर दुकान पर गाय के घी और दूध से बाजार से भी कम रेट में घेवर मिलेगा। यहां चार प्रकार का घेवर बनाने का काम वीरवार को शुरू कर दिया गया। अब पूरे सीजन यहां घेवर बनाया जाएगा।
गोशाला के संरक्षक एवं आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधान रणदीप कादियान और गोशाला के प्रधान रविंद्र कादियान ने हवन कर इसका शुभारंभ किया। रणदीप कादियान ने कहा कि कर्मयोगी गाेशाला सिवाह की प्रबंधन समिति ने गोशाला की आमदनी बढ़ाने के लिए गाय के देशी घी व दूध से घेवर बनाना शुरू किया है। समिति ने चौटाला रोड गोशाला के मुख्य गेट पर घेवर का स्टाल लगाया है। इसके बाद नए बस स्टैंड पर घेवर का स्टाल लगाया जाएगा। गाेभक्त जोगिंद्र आर्य निवासी गोपालपुर सोनीपत के साथ मिलकर सामान्य घेवर, दूध वाला, मावे वाला और केसर वाले घेवर बनाना शुरू किया है। घेवर के लाभ में 31 प्रतिशत राशि गोशाला को दी जाएगी।
रविंद्र कादियान ने बताया कि घेवर बनाने के साथ ही अच्छी गुणवता का समोसा भी बनाना शुरू किया है। इसका रेट भी 10 रुपये रखा गया है। इस अवसर पर गोशाला सेवा संघ के प्रदेश संरक्षक कुलबीर खर्ब, शाहपुर गोशाला के प्रधान राजरूप पान्नू, उद्योगपति विजय जैन, समाजसेवी ओमप्रकाश , खजांची प्रवीन शर्मा, संदीप कादियान, रामसिंह सूबेदार, बिजेंद्र, दलबीर कादियान व जगदीश आर्य मौजूद रहे।