फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four people have been booked for land grabbing on the basis of fake documents.

Panipat News: फर्जी कागज के आधार पर जमीन हड़पने के आरोप, चार पर प्राथमिकी

Sat, 13 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for land grabbing on the basis of fake documents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। बुआना लाखू गांव में दिल्ली के सुखबीर सिंह के साथ 30 कनाल 13 मरले जमीन फर्जी कागजात बनाकर हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। थाना इसराना पुलिस ने इसमें चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जमीन हड़पने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
दिल्ली के नरेला क्षेत्र के अंतर्गत बख्तावरपुर के सुखबीर सिंह ने थाना इसराना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने बुआना लाखू गांव में 30 करनाल 13 मरले जमीन खरीदी थी। गांव के आजाद सिंह, मनदीप, जरनैल सिंह और आट्टा गांव के दीपक भी इस जमीन को लेना चाहते थे।
विज्ञापन

आजाद सिंह उनके पास आया और जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया। राकेश गोयल निवासी सेक्टर 13 करनाल के साथ 14 नवंबर 2022 को बातचीत हुई और उसी दिन एक इकरारनामा भी करा दिया। आजाद सिंह और राकेश गोयल का कमीशन के पैसे पर झगड़ा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजाद सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने की साजिश रची। उनके 26 अगस्त 2022 को फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन का एक और इकरारनामा करा लिया। उनको कोर्ट से समन मिलने पर इस बात का पता चला। उनको कोर्ट से पता चला कि उनकी जमीन का इकरारनामा फर्जी दस्तावेजों और जाली हस्ताक्षरों के आधार पर किया गया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों को नामजद कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed