{"_id":"67bf75f3246c9cb33d0894f4","slug":"four-including-je-and-patwari-accused-of-preparing-fake-papers-case-registered-panipat-news-c-244-1-pnp1003-132861-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जेई व पटवारी समेत चार पर फर्जी कागज तैयार करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जेई व पटवारी समेत चार पर फर्जी कागज तैयार करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। जमीन पर अपना कब्जा दिखाने के लिए झूठे दस्तावेज तैयार करने के आरोप में पटवारी, जेई व दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, साजिश रचने, झूठे दस्तावेज तैयार करने के आरोपों में मतलौडा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वैसर गांव के हसन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चचेरे भाइयों राकेश व रणवीर ने पटवारी और बिजली निगम के जेई के साथ मिलकर खेत में लगा ट्यूबवेल किला नंबर 10 में दिखा दिया, जबकि वह इस किले पर वर्षों से काबिज है। हसन कुमार ने आरोप लगाया कि वे बिजली निगम व राजस्व विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट लेकर किला नंबर 10 पर कब्जा होने की रिपोर्ट लेकर कोर्ट में केस दायर करना चाहते हैं। उसको इसकी भनक लगी तो उसने आरटीआई के तहत सूचना मांगी। जिसमें खुलासा हुआ कि 24 मई 2022 को राकेश व रणबीर अपने पिता कलीराम के नाम से तहसीलदार और एसडीओ बिजली निगम को आवेदन देकर किला नंबर 10 की रिपोर्ट अपने पक्ष में करा ली। जबकि कलीराम की मौत 15 अप्रैल 2020 में हो चुकी है। सूचना के अधिकार के तहत ली गई जानकारी के बाद मामले का खुलासा हुआ। उसको अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। मतलौडा थाना के अतिरिक्त प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर राकेश व रणवीर सिंह, पटवारी संजीव कुमार व जेई रोहित के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी रचने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार करने, और जान से मारने की धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।