{"_id":"690e3c16ffc22a6cfc0b0efe","slug":"four-factories-sealed-for-spreading-pollution-one-issued-notice-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146752-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रदूषण फैलाने पर चार फैक्टरी सील, एक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रदूषण फैलाने पर चार फैक्टरी सील, एक को नोटिस
Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
दिनभर चली तेज हवा के साथ मौसम रहा साफ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) और एचएसपीसीबी (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) ने ग्रैप-2 के दौरान नियम तोड़ने वाली फैक्टरियों पर सख्त कार्रवाई की है। सीएक्यूएम के आदेश पर चार फैक्टरियों को सील कर दिया है। इनको पहले क्लोजर नोटिस जारी किया था। वहीं एचएसपीसीबी ने एक फैक्टरी को नोटिस जारी किया है। यहां लगातार प्रदूषण के मानकों की अनदेखी की जा रही थी। आयोग और बोर्ड की एक साथ कार्रवाई के बाद प्रदूषण फैलाने वाले फैक्टरी मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। इन सबके बीच जिले में एक्यूआई 322 तक पहुंच गया है। यह इस महीने में अब तक का सबसे अधिक है।
सीएक्यूएम की टीम ने गत दिनों शहर और ग्रामीण अंचल में लगी फैक्टरियों का निरीक्षण किया था। टीम को कई जगह काला धुआं निकलते मिला था। यह प्रथम दृष्टया में ग्रैप की शर्तों के खिलाफ था। आयोग ने कुराड़ और पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक-एक और आसन गांव में दो फैक्टरियों को क्लोजर नोटिस जारी किए थे। इसके साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इन फैक्टरियों को सील करने के आदेश दिए थे। बोर्ड की टीम ने आयोग के आदेशों के आधार पर फैक्टरियों को सील कर दिया। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में धुआं निकलते मिला। बोर्ड की टीम ने फैक्टरी मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बोर्ड इसके आधार पर आगामी कार्रवाई करेगा।
लगातार बढ़ रहा एक्यूआई
शहर में चोरी छिपे फैक्टरी चल रही हैं। ऐसे में एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 322 रहा। यह नवंबर महीने में अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले 1 और 2 नंवबर को करीब 300 था। 3 व 4 नवंबर काे प्रदूषण मापक यंत्र बंद रहा। 5 नवंबर को 302, छह को घटकर 222 पर आ गया। शुक्रवार को फिर से बढ़कर 322 पर पहुंच गया। एक्यूआई अधिक होने पर लोगों को सांस लेने में परेशानी आने लगी है। इसके साथ आंखों में जलन होने लगी है।
विज्ञापन
सीएक्यूएम ने चार औद्योगिक इकाइयों को क्लोजर नोटिस जारी किया था। इनको सील कर दिया गया है। बोर्ड को पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी पर प्रदूषण फैलाने के घटक मिले हैं। इनके आधार पर फैक्टरी मालिक को नोटिस दिया है।
- कुलदीप सिंह, एसडीओ, एचएसवीपीबी