{"_id":"68f826ee5643422cf60e2946","slug":"four-cases-of-dengue-reached-in-one-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145860-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर से दिवाली पर आने की नहीं कही तो श्रमिक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर से दिवाली पर आने की नहीं कही तो श्रमिक ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पुलिस लाइन के साथ गोशाला के पीछे फैक्टरी के क्वार्टर में श्रमिक सावन कुमार (22) दिवाली पर शाम के समय फंदा लगाकर जान दे दी। उसने इससे कुछ देर पहले अपने यूपी खतौली स्थित अपने भाई से फोन पर बात की थी और दिवाली पर घर न बुलाने पर नाराजगी जाहिर की थी। सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
यूपी के मुज्जफरनगर जिले के खतौली निवासी कल्लू ने बताया कि उनका भाई सावन कुमार (22) पानीपत एक फैक्टरी में काम करता था। वह पुलिस लाइन के साथ गोशाला के पीछे भोला कॉलोनी स्थित क्वार्टर में रहता था। सावन कुमार ने दिवाली के दिन दोपहर बाद उनको फोन किया था। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य ने उनको दिवाली पर घर आने की बात नहीं कही।
उन्होंने उनको बोला कि आप परिवार के सदस्य हैं। वे किसी भी समय अपने घर आ सकते हैं। उनको इसके बाद शाम के समय उनके फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। सेक्टर-29 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में शव रखवा दिया। परिजनों के मंगलवार को बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम कराया है। संवाद