{"_id":"6196b39ec9d42e42646cbad1","slug":"four-bullets-found-from-the-body-of-a-junk-dealer-panipat-news-knl900522126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ कारोबारी के शरीर से मिलीं चार गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ कारोबारी के शरीर से मिलीं चार गोलियां
विज्ञापन
पानीपत। जगदीश नगर के कबाड़ कारोबारी संजीव गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध से पूछताछ की है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। एसपी ने तीनों सीआईए विंग को हत्यारों की तलाश कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
वीरवार को किला थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास एवं डॉ. प्रीति के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शव से डॉक्टरों को चार गोलियां बरामद हुईं हैं। बदमाशों ने संजीव गुप्ता को दो कमर, एक कनपटी और एक सिर में गोली मारी थी।
बुधवार रात जगदीश नगर निवासी संजीव गुप्ता (40) दोस्त शौकीन के साथ सूर्या होटल से घर जा रहे थे। इसी दौरान पहलवान चौक पर जगदीश नगर की ओर मुड़ते ही बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर कर उन्हें गिराकर गोली मार दी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शौकीन ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
हमलावरों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं: एसएचओ
शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है। हमलावरों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।
- महिपाल सिंह, एसएचओ किला थाना पुलिस