फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Four accused arrested for stealing mobiles worth 20 lakhs from Geeta Colony of Panipat

पानीपत: गीता कॉलोनी से 20 लाख के मोबाइल चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Nov 2021 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 12:06 AM IST
सार

पानीपत की गीता कॉलोनी से 20 लाख के मोबाइल चोरी करने वाले चार आरोपी सीआईए ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने तीन दुकानों के शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। एक आरोपी की तो इसी माह 24 को शादी होनी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Four accused arrested for stealing mobiles worth 20 lakhs from Geeta Colony of Panipat
सीआईए की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत की गीता कॉलोनी स्थित मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर 20 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख रुपये चोरी की वारदात में खुलासा हो गया है। सीआईए टू ने चार आरोपियों को दबोचा है। इनमें बिहार के सिसरीया निवासी दीपू, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी राजेश, बिहार के कपडपौडा निवासी अफसर और कुटानी रोड निवासी सन्नी शामिल हैं। आरोपी दीपू की 24 नवंबर को शादी है। सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दीपू, राजेश और अफसर तीनों सोनीपत में रहते थे। उन्होंने सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के अंतगर्त आती एक साथ तीन दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं
विज्ञापन


आरोपियों से की गई कुछ रिकवरी
इसके बाद वह भागकर पानीपत में चौथे आरोपी सन्नी के पास कुटानी रोड पर रह रहे थे। दीपू की 24 नवंबर को शादी है, इसलिए उसने इससे पहले चोरी कर बिहार भाग जाने का प्लान बनाया था। आरोपियों ने 18 अक्तूबर की रात गीता कॉलोनी स्थित मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़ा और 20 लाख कीमत के मोबाइल फोन और डेढ़ लाख नकदी चोरी की। वहीं, एक कोचिंग सेंटर की दुकान शटर उखाड़ा। वहां से कैमरा, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी किया था। आरोपियों के कब्जे से अब 73 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक कैमरा और 25 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्त में आए, पूछताछ में कबूलीं वारदात
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया गत सोमवार को उनकी टीम गश्त के दौरान थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत मौजूद थी। सूचना पर छोटू राम चौक पर इन्हें दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने 18 अक्तूबर की रात रेलवे रोड के नजदीक गीता कॉलोनी में मोबाइल की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का खुलासा किया। आरोपी मोबाइल फोन बेचने की फिराक में थे। आरोपियों को न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें-झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति

आरोपियों को भेजा गया जेल
गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त वारदात के अलावा उसी रात बिशन स्वरूप कॉलोनी में गलेक्सी एक्सिस कोचिंग सेंटर का शटर उखाड़ चोरी की वारदात का खुलासा किया। वहीं, सोनीपत में की गई चोरी की एक वारदात को भी कबूला। आरोपियों से खुलासा हुआ कि उन्होंने चोरी के बाद फोन और रुपयों को चार हिस्सों में बांट लिया था और कुछ रुपयों को खाने-पीने में खर्च कर दिया था। चारों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed