{"_id":"5725001d4f1c1b5c0ca92468","slug":"four-arrest-cantener-free-23-cows-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर से कराए 23 गोवंश मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर से कराए 23 गोवंश मुक्त
panipat
Updated Sun, 01 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलीवेटिड हाइवे पर शनिवार को पुलिस ने गोकशी के लिए ले जाए जा रहे एक कंटेनर से 23 गोवंश मुक्त कराकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले कंटेनर में गोवंश मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित लोग कंटेनर में आग लगाने पर भी उतारू हो गए। उन्हें मौजिज लोगों एवं पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर शांत किया।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह गोभक्तों की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने एलीवेटिड हाईवे पर गोहाना मोड़ के सामने एक कंटेनर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। उसमें ठूंस-ठूंसकर भरे गोवंश मिले। पुलिस ने कंटेनर सवार हसीन, मेहताब, काला और नवाज निवासी संभलहेरा, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मुक्त कराए 23 गोवंश को भी बिंझौल स्थित गोशाला पहुंचाया। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गोभक्तों ने बताया कि कंटेनर को पंजाब से भरकर यूपी ले जाया जा रहा था। एक कार कंटेनर को पायलट कर रही थी। पुलिस के कंटेनर को रुकवाने के बाद कार सवार लोग भाग गए।
विज्ञापन
कंटेनर में आग लगाने का प्रयास
पुलिस और गोसेवक कंटेनर को लेकर जीटी रोड स्थित गोशाला पहुंचे। गोशाला में जगह नहीं मिलने पर कंटेनर को बिंझौल स्थित गोशाला ले जाया जाने लगा। कुछ गोसेवकों ने कंटेनर को जाटल रोड स्थित देशवाल चौक पर रुकवा लिया। आक्रोशित लोगों ने यहां पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे वहां लंबा जाम लग गया। आक्रोशित लोग कंटेनर को आग लगाने पर भी उतारू हो गए। पुलिस और गोरक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शात किया।