{"_id":"621937342951fd20854708de","slug":"foundation-stone-laid-for-chandnibagh-police-station-panipat-news-knl100154758","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनीबाग थाने की रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनीबाग थाने की रखी आधारशिला
विज्ञापन
ानीपत। चांदनीबाग थाने की आधारशिला रखते एसपी शशांक कुमार सावन।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर 24 में एमजेआर चौक के पास चांदनीबाग थाने के नए भवन का शुक्रवार को भूमि पूजा किया गया। इसके बाद एसपी शशांक कुमार सावन ने आधारशिला रखी। यह तीन मंजिला थाना तीन करोड़ दो लाख 71 हजार रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। काम की समय सीमा 15 माह है।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों से कहा है कि आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त निर्मित होने वाले थाने के भवन का समय पर निर्माण पूरा होना चाहिए, ताकि नवनिर्मित थाने में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के लिए बेहतर माहौल में कार्य करके अपराध पर कारगर अंकुश लगा सकें। इस अवसर पर एएसपी पूजा वशिष्ट, हाउसिंग कॉरपोरेशन के एक्सईएन संजीव कुमार वर्मा, एसडीओ सुरेंद्र जागलान, थाना चांदनी बाग के कार्यकारी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर महावीर, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद और थाना का स्टाफ मौजूद रहा।
फिलहाल सेक्टर 11-12 चौकी में चलाया जा रहा थाना
थाना चांदनी बाग को वर्तमान में सेक्टर 11-12 चौकी के भवन में चलाया जा रहा है। भवन का निर्माण पूरा होने पर थाना चांदनी बाग को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए भवन में भूतल पर गाड़ियों के लिए पार्किंग होगी। इसके उपर तीन मंजिल में एसएचओ रूम, ड्यूटी ऑफिसर रूम, महिलाओं व बच्चों के लिए कक्ष, पुरूष व महिलाओं के लिए अलग-अलग लॉकअप, पूछताछ कक्ष, मालखाना, स्टोर, एमएचसी रूम, रिटायरिंग रूम, असला कक्ष, रिकार्ड रूम, पुरूष, महिला व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालय, मनोरंजन कक्ष तथा किचन रूम सहित सभी सुविधाओं युक्त थाने का निर्माण किया जाएगा।