फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former Sarpanch attacked for stopping liquor party, video deleted from mobile

Panipat News: शराब पार्टी करने से रोका तो पूर्व सरपंच पर किया हमला, मोबाइल से वीडियो डिलीट कराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch attacked for stopping liquor party, video deleted from mobile
समालखा। थाना समालखा क्षेत्र के खलीला गांव में चौपाल के बाहर शराब पार्टी करने से रोका तो गांव के ही कुछ युवकों ने पूर्व सरपंच सुखबीर सिंह और उसके परिवार पर हमला कर दिया। सरपंच के चचेरे भाई ने मारपीट की वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर भी हमला कर दिया और वीडियो भी डिलीट करा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

खलीला प्रह्लादपुर गांव के पूर्व सरपंच सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायक में बताया कि वह चार अक्तूबर की रात को नौ बजे अपने कमरे से बाहर निकला तो उनकी चौपाल के बाहर गांव के ही राकेश उर्फ बिल्लू, प्रदीप, कुलदीप अपने कुछ साथियों के शराब पार्टी कर रहे थे। उसने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इसी बीच पूर्व सरपंच के चचेरे भाई धर्मवीर ने मारपीट की वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी उनके घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। धर्मवीर का मोबाइल फोन छीनकर वीडियो फुटेज भी डिलीट करा दी। आरोपी जेब में रखे 17 हजार 600 रुपये भी छीनकर ले गए। उनका आरोप है कि आरोपी युवकों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed