{"_id":"58b5042f8d20a77c4b6de1fabdbbecc0","slug":"former-principal-arrested-in-hawala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाला कारोबार में धरा पूर्व प्रिंसिपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाला कारोबार में धरा पूर्व प्रिंसिपल
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला पुलिस ने एक बार फिर हवाला कारोबार से पर्दा उठाते हुए जगाधरी के पूर्व प्रिंसिपल को करीब अस्सी तोले सोने के साथ काबू किया है।
इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पूर्व प्रिंसिपल सोने को लेकर दिल्ली से जगाधरी जा रहा था। पुलिस ने पूर्व प्रिंसिपल से सोना जब्त कर लिया है और इनकम टैक्स विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बस स्टैंड चौकी प्रभारी उमर मोहम्मद खान बीती देर रात को बस स्टैंड पर चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ एएसआई सतेंद्र पाल और हवलदार महाबीर सिंह भी साथ थे। वे तीनों दिल्ली से यमुनानगर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस में चेकिंग करने चढ़ गए। यह बस पानीपत में यात्रियों के चाय-पानी के लिए कुछ देर रुकी थी।
पुलिसकर्मियों ने शक होने पर चमन लाल निवासी जगाधरी के सामान की तलाशी ली। उसके पास काफी मात्र में सोना मिला। पुलिस ने उससे इसका बिल और अन्य कागज मांगे। उक्त व्यक्ति ने खुद को पूर्व प्रिंसिपल बताया। उसने बताया कि वह सेवानिवृत्ति के बाद जगाधरी में ज्वेलरी की दुकान चलाता है। पुलिस जांच के दौरान उसके पास किसी तरह के सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना मिलने पर इनकम टैक्स अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पूर्व प्रिंसिपल इनकम टैक्स अधिकारियों को भी इसके सबूत नहीं उपलब्ध करा सके । पुलिस व इनकम टैक्स अधिकारियों ने वजन कराने पर 798.08 ग्राम सोना पाया। इसकी बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये है। पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारियों की देखरेख में सोने को सील किया और कोर्ट में पेश कर दिया। इनकम टैक्स विभाग ने ज्वेलर और पूर्व प्रिंसिपल की जांच शुरू कर दी।
जिले में हवाला कारोबार का यह दूसरा खुलासा है। इससे पहले थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर-11/12 में 16 मार्च को दो लोगों को 20 लाख रुपये के साथ काबू किया था। दोनों युवकों की पहचान विजय और प्रदीप निवासी गांधी नगर गुजरात के रूप में हुई थी। इनकम टैक्स विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। वे एक स्कूटी पर पैसे लेकर जा रहे थे।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रात को बसों व अन्य वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। यमुनानगर जा रही बस में चमन लाल की शक के आधार पर तलाशी ली। पुलिस जांच में उसके पास 798.08 ग्राम सोना बरामद किया। वह उसके कोई सबूत नहीं पेश कर सका। इनकम टैक्स विभाग ने सोने को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।
उमर मोहम्मद खान, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी, पानीपत