फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former MP Brijendra Singh took out a Sadbhav Yatra in the city, Hooda faction stayed away.

Panipat News: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शहर में निकाली सद्भाव यात्रा, हुड्डा गुट रहा दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Former MP Brijendra Singh took out a Sadbhav Yatra in the city, Hooda faction stayed away.
पत्रकारों से बात करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
पानीपत। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने मंगलवार को पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में सद्भाव यात्रा निकाली। उनकी यात्रा सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शहर में रही। हुड्डा गुट इस दौरान यात्रा से दूर रहा। कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष बलजीत सिंह व ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक सद्भाव यात्रा में शामिल नहीं हुए। पूर्व परिवहन मंत्री बलबीर पाल शाह के बेटे विक्रम शाह एक दिन पहले सद्भाव यात्रा के लिए तैयार हुए। वे बृजेंद्र सिंह के साथ शहर विधानसभा क्षेत्र में सद्भाव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद स्काईलार्क में मीडिया से रूबरू हुए। इससे पहले जिला बार एसोसिएशन में वकीलों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में इतिहास छिपाकर नई पीढ़ी के लिए अलग कहानी गढ़ी जा रही है। देश में जनसंख्या बढ़ रही है लेकिन मतदाता घट रहे हैं। एसआईआर के नतीजे कुछ ही दिनों बाद हरियाणा में भी देखने को मिलेंगे। पश्चिम बंगाल में लाखों वोट काटने की तैयारी की जा रही है। यही चुनाव जीतने के तरीके होते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत पर पहुंच गई थी। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर कहा कि सब एक छतरी के नीचे हैं। भाजपा में ही आज छह नेता खुद को मुख्यमंत्री मानते हैं और सब अपना दावा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चर्म पर है। यूपीएससी में प्रदेश के 42 युवा चयनित हुए और वहीं हरियाणा की एक भर्ती में मात्र 45 युवाओं का चयन हाे पाया है। यह प्रदेश के युवाओं की अनदेखी है। युवा आज अपने संसाधन बेचकर विदेश में जाने को मजबूर हैं। असंध के पूर्व विधायक शमशेर गोगी ने कहा कि अनाज मंडियों में घोटाला अधिकारी और नेता कर रहे हैं और शक की नजर से किसानों को देखा जा रहा है। अधिकारी मंत्री को गेहूं में पानी मारने तक की सलाह देते हैं। उन्होंने 2019-20 में विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। भाजपा सरकार बदले की भावना से मंडी में नियम लागू कर रही है। किसान को जान बूझकर तंग किया जा रहा है। किसान अपनी फसल खेत से काटकर सीधा मंडी में लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी योग्य नेता का इंतजार था : शाह
पूर्व मंत्री बलबीर पाल शाह के पुत्र विक्रम शाह ने कहा कि वे शहर की राजनीति को नजदीकी से देख रहे थे। उनको किसी योग्य नेता का इंतजार था। बृजेंद्र सिंह इसके योग्य हैं। वे उनके साथ हैं। शहरी जिलाध्यक्ष के शामिल न होने पर भी यात्रा का सफल आयोजन किया गया है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, जगदेव मलिक, पूरण डिडवाड़ी, सुरेंद्र खरब, ओमबीर पंवार, जितेंद्र कुंडू, आजाद मलिक, लाजवंती ढिल्लों, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र दूहन, महासचिव संदीप शांडिल्य, उपाध्यक्ष आशिमा कौशिक, संयुक्त सचिव यमन बाठला और प्रदेश संयोजक नरेश अत्री मौजूद रहे।

पत्रकारों से बात करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद

पत्रकारों से बात करते पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed