फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former councilor jumped from the flyover in Samalkha, died

पानीपत: समालखा में फ्लाईओवर से कूदा पूर्व पार्षद, जान गई, घटना का वीडियो वायरल

Tue, 05 Apr 2022 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2022 01:54 AM IST
सार

घटना के कारणों का पता नहीं चला है। घटना का वीडियो वायरल हो रही है। वहीं पुलिस को भी जानकारी घटना की देर तक जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
Former councilor jumped from the flyover in Samalkha, died
समालखा। फ्लाई ओवर के ऊपर से कूदते हुए पूर्व पार्षद संतलाल जिसकी कुदने से हुई मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में समालखा नगरपालिका के पूर्व पार्षद ने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह उनके परिजनों का कहना है। इस संबंध में बाद में पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। अब तक पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है। घटना के संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


खटीक बस्ती निवासी संतलाल नगर पालिका के 1994 में पार्षद थे। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह फ्लाई ओवर पर चढ़ गए। लोगों के मुताबिक, पूर्व पार्षद ब्लूजे के सामने कूदने की धमकी देने लगे। इस बीच लोग उन्हें नीचे आने के लिए मनाते रहे लेकिन वह फ्लाईओवर से कूदने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने उन्हें बातों में उलझाने की कोशिश करते हुए उन्हें रोकने के लिए बाइक पर युवकों को भेजा। इस बीच जैसे ही उन्होंने बाइक वालों को अपनी ओर आते देखा तो फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उन्हें संभाल नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे गिरने से उनके सिर व छाती में गंभीर चोटें आईं। लोग उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर सिवाह के पास प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अभी तक संतलाल के फ्लाईओवर से कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दूसरी ओर घटना के संबंध में एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है। इस बारे में लोगों से जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed