फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former class IV employee committed suicide by jumping from the first floor of bar and court connectivity

Panipat News: बार व कोर्ट की कनेक्टिविटी की पहली मंजिल से कूदकर पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Former class IV employee committed suicide by jumping from the first floor of bar and court connectivity
पानीपत। जिला न्यायालय और बार की कनेक्टिविटी बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूदकर बुधवार को पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी ने पहले अपनी चप्पलें फेंकी, फिर मोबाइल फेंका। इसी बीच नीचे से गुजर रहे कर्मचारी के मामा ने उसे छलांग लगाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच रिफाइनरी के ऑफिसर ने उसे सीपीआर दी और ई-रिक्शा में सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच 10 साल से अनबन चल रही थी, जिसके चलते पत्नी मायके में रह रही थी। इससे वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

तहसील कैंप के रामनगर निवासी सोमनाथ (40) पुत्र दीनाराम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह काफी समय तक जिला न्यायालय में सफाईकर्मी के रूप में काम किया था। दो माह पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। पत्नी के साथ उसकी 10 साल से अनबन चल रही थी। पत्नी अपने मायके किवाना गांव में रहती थी। वह उसके पास नहीं लौट रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। उसने कोर्ट में केस किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

बुधवार को वह कोर्ट में पहली मंजिल पर बार एसोसिएशन के कार्यालय में ठेकेदार के पास काम मांगने गया था। काम न मिलने पर वह बार और कोर्ट की क्नेक्टिविटी की पहली मंजिल पर आया और चप्पल व मोबाइल फेंक दिया। इसी बीच नीचे से गुजर रहे सोमनाथ के मामा सुरेश की नजर उस पर पड़ी। उसने सोमनाथ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और छलांग लगा दी। सोमनाथ चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइनरी में मार्केंटिंग डिपार्टमेंट में ऑपरेशन कंट्रोल ऑफिसर के पद कार्यरत चंदन ने बताया कि वह अपने बेटे का लाइसेंस बनवाने के लिए कोर्ट परिसर आए थे। वह भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास खड़े थे। इसी बीच एक व्यक्ति नीचे गिरते दिखाई दिया। उन्होंने उसे सीपीआर दी। दो बार उसने सांस भी ली। उन्होंने ई-रिक्शा में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह बच नहीं पाया।

एक व्यक्ति कनेक्टिविटी से नीचे कूद गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। - जाकिर हुसैन, प्रभारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed