फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   For the attention of Sonipat... Bike rider dies in accident, companion missing

Panipat News: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की गई जान, साथी लापता

Wed, 27 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 27 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Sonipat... Bike rider dies in accident, companion missing
मृतक राहुल का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा थाना क्षेत्र मच्छरौली फ्लाईओवर के पास रविवार रात करीब सवा दो बजे जीटी रोड हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से राहुल (22) निवासी जूनपुर बहालगढ़ सोनीपत की मौत हो गई।
हादसे के बाद से उसका साथी लापता है। लापता युवक की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में मोटरसाइकिल पर राहुल ही नजर आया है।
विज्ञापन

सोनीपत के सुनील ने बताया कि उसका भांजा राहुल अपने दोस्त के साथ सोनीपत से रविवार रात करीब नौ बजे पानीपत के लिए निकले थे। सोमवार सुबह उनके पास समालखा थाने से फोन आया कि राहुल की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद वह समालखा पहुंचे तो पता चला कि देर रात को सवा दो बजे जीटी रोड हाईवे पर मच्छरौली फ्लाईओवर के पास राहुल की मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उसकी मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस मुरथल के पास टोल और अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जहां पर फुटेज में वह अकेला ही नजर आ रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल मजदूरी करता था और चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था।

मृतक राहुल का फाइल फोटो। परिजन

मृतक राहुल का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed