{"_id":"6531990e3eeec3ed7b04da3c","slug":"for-nirankari-sant-samagam-electricity-will-be-taken-from-sonipat-along-with-panipat-mobile-towers-will-also-be-installed-panipat-news-c-244-1-pnp1001-7940-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निरंकारी संत समागम के लिए पानीपत के साथ सोनीपत से भी ली जाएगी बिजली, मोबाइल टाॅवर भी लगाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निरंकारी संत समागम के लिए पानीपत के साथ सोनीपत से भी ली जाएगी बिजली, मोबाइल टाॅवर भी लगाए जाएंगे
विज्ञापन
पानीपत। भोड़वाल माजरी गांव स्थित निरंंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम को लेकर पानीपत के अलावा सोनीपत सर्किल से भी बिजली ली जाएगी। इसके अलावा आधा दर्जन कंपनियों के मोबाइल टाॅवर लगाए जाएंगे। पानीपत सर्किल कार्यालय ने समालखा सब डिवीजन के आश्रम फीडर से 25 केवीए की लाइन जोड़ दी है। इसी तरह सोनीपत के गन्नौर सब डिवीजन से बिजली ली जाएगी। समागम को लेकर आंतरिक तैयारियां भी तेजी से पूरी की जा रही हैं।
76वां वार्षिक तीन दिवसीय निरंकारी संत समागम 28 अक्तूबर को शुरू होगा। सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज तीन दिन तक प्रवचन करेंगी। इसमें आठ से 10 लाख अनुयायी पहुंचेंगे। स्थल पर एक महीने से तैयारी की जा रही है। अब यहां तैयारी धरातल पर नजर आने लगी है। प्रदेश और देश भर से अनुयायी सेवा कार्य के लिए हर रोज आ रहे हैं। कुछ एक महीने से लगातार सेवा कार्य में लगे हुए हैं, जबकि कुछ अनुयायी तीन से सात दिन की सेवा लेकर आ रहे हैं।
भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 42 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर 42 ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। इसके अलावा 18 यात्री गाड़ियों का ठहराव सामान्य रूप से होता है। हर रोज सैकड़ों अनुयायी ट्रेनों से समागम में आ रहे हैं। परिवहन विभाग ने भी रोडवेज बसें रोकने की व्यवस्था की है। पानीपत व सोनीपत बस स्टैंड से जल्द ही बसों का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
कब क्या होगा
28 अक्तूबर को दोपहर बाद दो से आठ बजे तक सत्संग चलेगा। इसके बाद आठ बजे सतगुरु प्रवचन होंगे। 29 अक्तूबर को दो से आठ बजे तक सत्संग और फिर आठ बजे से सतगुरु प्रवचन होंगे। सोमवार 30 अक्तूबर को दोपहर बाद दो से आठ बजे सत्संग और फिर सतगुरु प्रवचन किए जाएंगे।
वर्जन :
संत निरंंकारी समागम स्थल को 25 केवीए की बिजली लाइन अतिरिक्त दी गई है। यह आश्रम फीडर से जोड़ी गई है। बिजली निगम ने अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की है। इसके बाद दूसरे लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- एमएस धीमान, एक्सईएन, बिजली निगम सब डिवीजन समालखा।