फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog will increase with winter

Panipat News: सर्दी के साथ बढ़ेगी धुंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Fog will increase with winter
पानीपत। दो दिन लगातार बारिश से मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन आया है। दूसरे दिन भी धूप नहीं निकाली। जिस कारण अधिकतम तापमान कम हो गया है और लोग दिनभर ठिठुरते रहे। बारिश होने के बाद से धुंध बढ़ गई है। सुबह व शाम के समय धुंध छाई रहती है। जिसके चलते वाहन की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। वाहन चालकों को धुंध के कारण वाहन चलाने में परेशानी आ रही है। जबकि किसान बारिश से काफी खुश हैं। गेहूं की फसल के लिए बढ़ती ठंड वरदान साबित हो सकती है।
विज्ञापन

धुंध का असर रविवार से लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सुबह हल्की से मध्यम धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ।
विज्ञापन

वहीं दिनभर धूप नहीं निकाली। जिस कारण को लोगों को अधिक ठिठुरन लगी। ऐसे में चालकों को वाहन चलाते समय परेशानी हो रही हैं। इसराना निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि उसकी ड्यूटी पानीपत है। ड्यूटी का समय सुबह नौ से सायं छह बजे का है। इसके लिए उसे सुबह घर से जल्दी निकलना पड़ता है और शाम को आने में समय लग जाता है। धुंध पड़ने के कारण उसे अतिरिक्त ध्यान रखकर गाड़ी चलानी पड़ती है। धुंध पड़ने के कारण उसे गाड़ी की गति कम रखनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed