फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Focus on enforcement, immediate action on occupation-construction, government land bank will be created

इनफोर्समेंट पर फोकस, कब्जे-निर्माण पर तुरंत कार्रवाई, बनाया जाएगा गवर्नमेंट लैंड बैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Focus on enforcement, immediate action on occupation-construction, government land bank will be created
पानीपत। लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में काम करते हुए उपायुक्त सुशील सारवान। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिले में इनफोर्समेंट (प्रवर्तन) पर पूरा फोकस रहेगा। कहीं भी अवैध निर्माण, अवैध कब्जे नहीं होने दिए जाएंगे। नहरी विभाग की जमीन को भी कब्जों से मुक्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन

ये बातें जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने ‘अमर उजाला’ के साथ संवाद में बताईं। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों को प्रमुखता से प्राथमिकता दी जा रही है। करोड़ों रुपये से जिले भर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। चाहे ग्रामीण आंचल हो या शहरी क्षेत्र, चारों तरफ विकास हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी संपत्ति पर हुए कब्जों को भी ढूंढ कर निकाला जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। जिले में सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कर पूरा ब्योरा तैयार करके गवर्नमेंट लैंड बैंक बनाया जाएगा। इसमें सरकार की संपत्ति की एक-एक पाई का हिसाब होगा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सालों से चली आ रही जिले की जटिल समस्याओं का निवारण करना भी है। इसमें यातायात को सुचारू करवाना भी शामिल है, जिसके चलते कई अहम कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने बताया कि वे बिहौली के विस्थापित परिवारों का जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे। उन्हें उनका हक दिलवाकर रहेंगे। इसके अलावा सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है ताकि लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। सीएम लाडली, शगुन योजना का लाभ पात्रों को पहुंचाया जा रहा है।
समय पर मिलते हैं अधिकारी, होती है सुनवाई
उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी विभागों में ऐसी व्यवस्था लागू की है कि लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों का व्यवहार बेहतर हुआ है। सरकारी कामों में पारदर्शिता आ रही है और उनके काम अनुशासन से दिख रहा है। अब सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में हाजिर होते हैं। बेवजह यहां-वहां नहीं घूमते। लोगों को कार्यालयों में अधिकारी बैठे मिलते हैं। जो उनकी अच्छे से शिकायतें भी सुनते हैं और पारदर्शिता से साथ काम भी करते हैं। जिला प्रशासन में ऐसी व्यवस्था कायम करने वाले सुशील सारवान पहले आईएएस अधिकारी हैं।
कोविड वैक्सीनेशन, वोट बनवाने पर चल रहा काम
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन पर जिले में जोरों से काम चल रहा है। हर घर दस्तक योजना के माध्यम से टीम घर-घर जाकर उन लोगों को टीका लगा रही हैं, जो दूसरी डोज लगवाने से वंचित रह गए थे। जिले में रोजाना कैंप लगाए जा रहे हैं। लोगों को इस बीमारी से जागरूक करते हुए उनका टीकाकरण करवाया जा रहा है। इसके अलावा 18 साल की उम्र से ऊपर हुए लोगों की वोट बनवाई जा रही हैं। इनकी वोटर लिस्ट में जो भी करेक्शन है उसका सुधार करवाया जा रहा है। पहले से अब की व्यवस्थाएं काफी बेहतर करवाई गई हैं।
सुधारेंगे यातायात की व्यवस्था
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि शहर में जाम की समस्या सालों पुरानी है, इसे एक सुनियोजित प्लानिंग के साथ जड़ से खत्म किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नई रेड लाइट, जेबरा क्रॉसिंग बनवाई जाएंगी लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा ताकि कोई भी यातायात के नियमों का उल्लंघन न कर पाए। सभी ब्लाइंड कटों पर साइन लगाए जाएंगे। जिले की मुख्य सड़कों को सुदृढ़ बनवाया जाएगा। बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री भी बैन होगी। इससे शहर जाम मुक्त भी होगा और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
खुला दरबार, किसी का मानते नहीं दबाव
उन्होंने बताया कि जिले भर के लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ देने के लिए उनका दरबार हमेशा खुला रहता है। उनसे मिलने के लिए किसी की सिफारिश की आवश्यकता नहीं है। जिले का कोई भी नागरिक उनसे आकर किसी भी समय मिल सकता है और अपनी समस्या और परेशानी बता सकता है। जिसका त्वरित समाधान होगा।

जिले वासियों को संदेश
उपायुक्त सुशील सारवान ने जिले वासियों के लिए कहा कि सबसे पहले सभी को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को उनके आगामी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विश्वास जताया कि वे जिले का नाम देश और विदेश में रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed