{"_id":"58a9e71e4f1c1bab19d86ac7","slug":"focous-dahar-toll","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहर टोल पर रहा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहर टोल पर रहा फोकस
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
डाहर टाोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट समाज द्वारा उग्रा खेड़ी स्टेडियम में बलिदान दिवस को देेते हुए डाहर टोल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रही। पानीपत-रोहतक रूट डायवर्ट करने से टोल पर दिनभर सन्नाटा रहा। रविवार को सामान्य दिनों से आधे से भी कम राजस्व मिला।
पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबों पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। बलिदान दिवस पर उग्रा खेड़ी के लिए रविवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों से ट्रैक्टर-ट्रालियों और अन्य वाहनों से लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया था।
दोपहर को उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे और एसपी राहुल शर्मा ने डाहर टोल प्लाजा पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। इसराना क्षेत्र के लिए बनाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एमडी शुगर मिल बीर सिंह, डीएसपी देशराज, बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा थाना प्रभारी सुरेशपाल लगातार तैनात रहे।
विज्ञापन
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा खुफिया विभाग भी हाईवे के साथ डाहर टोल प्लाजा पर नजर लगाए रहा। टोल सूत्रों की माने तो डाहर टोल प्लाजा पर अन्य दिनों की अपेक्षा 30 प्रतिशत कम वाहन टोल गुजरे।
सामान्य दिनों में करीब पांच हजार वाहन टोल से गुजरते हैं, वहीं रविवार को वाहनों की तादाद तीन हजार से साढ़े तीन हजार के बीच रही। धरनास्थल पर जाने वाले लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली मनमर्जी की लेन से गुजारी गई।