फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   flu corner stared in civil hospital

सिविल अस्पताल में खांसी-बुखार के मरीजों के लिए खुला फ्लू कॉर्नर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
flu corner stared in civil hospital
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर सिविल अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ से 11 बजे किया चुका है। ऐसे में दूरदराज का मरीज जब तक अस्पताल पहुंचता है, ओपीडी बंद होने का समय हो जाता है। नतीजा, वायरल, टायफाइड, मलेरिया के आशंकित मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। इसे देखते हुए अब सिविल अस्पताल में फ्लू कॉर्नर खोला गया है। फ्लू कॉर्नर में खांसी व बुखार के मरीजों की जांच होगी। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले ओपीडी का समय नौ से दो बजे था। इस दौरान प्रत्येक दिन 900 से 1100 तक मरीज इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचते थे। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन विंडो, ओपीडी के बाहर और दवा विंडो पर लंबी कतार लग जाती थी। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन ओपीडी के बाहर बुखार-खांसी के मरीजों की होती थी। ऐसे में शारीरिक दूरी का पालन कराना अस्पताल प्रशासन के लिए मुश्किल था। मरीजों का दबाव कम करने के लिए ओपीडी का समय घटाकर छह दिन पहले सुबह आठ से 11 बजे किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए फ्लू कार्नर खोला गया है, जो सुबह नौ से शाम छह बजे तक चलेगा। चिकित्सकों व स्टाफ की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई जाएगी। इससे सर्दी-जुकाम, बुखार-खांसी के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed