फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five rare coincidences on Akshaya Tritiya, shopping and donating on this day is auspicious

Panipat News: अक्षय तृतीया को पांच दुर्लभ संयोग, इस दिन खरीदारी और दान करना शुभकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Five rare coincidences on Akshaya Tritiya, shopping and donating on this day is auspicious
पानीपत। अक्षय तृतीया के दिन पांच शुभ संयोग बन रहे हैं। गजकेसरी योग, शश योग, मालव्य योग, धन योग,सुकर्मा योग जिनको बहुत अद्भुत फल देने वाला माना गया है। इस दौरान पूजा, शुभ कार्य और नई वस्तुएं खरीदने लाभ देने वाली होंगी। इस दिन गृह प्रवेश, शादी व सगाई जैसे काम कर सकते हैं। इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म उत्सव भी है। ऐसे में अगर इस शुभ तिथि के दिन कुछ शुभ संयोग भी बन जाएं तो इसे सोने पर सुहाग ही कहा जाएगा।
विज्ञापन

पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि अक्षय तृतीया वैशाख माह में मनाई जाती है। इस बार इस दिन शुक्रवार है और साथ ही सुकर्मा योग भी इस दिन रहेगा। सुकर्मा योग का आरंभ दोपहर 12:07 बजे होगा और अगले दिन लगभग 10 बजे तक बना रहेगा। इस योग में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ इस दिन रोहिणी नक्षत्र सुबह 10:48 बजे तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी भौतिक सुखों के दाता शुक्र ग्रह है। इसलिए रोहिणी नक्षत्र में किसी भी तरह का कार्य शुरू करना शुभ फलदायक रह सकता है। पूरा दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र को भी ज्योतिष में शुभ माना गया है। इसके साथ ही तैतिल और गर करण का निर्माण भी इस दिन होगा। ऐसे में अक्षय तृतीया को बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


तृतीया पूजा और खरीदारी के शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन पूजा का उत्तम समय सुबह 5:33 से दोपहर 12:17 बजे तक रहेगा। खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ है। सोना-चांदी दोपहर 12:15 के बाद खरीदें। यह ज्यादा शुभ साबित हो सकता है। दोपहर के बाद सुकर्मा योग शुरू हो जाएगा। राहु काल में कोई खरीदारी न करें। यह समय 10:45 से 12:23 तक है। इस दिन कलश की स्थापना या खीर का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज ने भी तैयारी की
अक्षय तृतीया पर पानीपत से हरिद्वार रूट पर बसों को लेकर रोडवेज ने तैयारी कर दी है। रोडवेज इस रूट पर नियमित रूप से बस पहले भी चला रहा है। प्रात: सवा पांच बजे पहली बस हरिद्वार को जाती है। इसके बाद देर शाम तक बसों का संचालन रहता है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इस दिन बसों के संचालन पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed