फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five miscreants riding a car at Malik petrol pump looted the pickup car including the goods

मलिक पेट्रोल पंप पर कार सवार पांच बदमाशों ने लूटी माल समेत पिकअप गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants riding a car at Malik petrol pump looted the pickup car including the goods
सेक्टर 25 स्थित मलिक पेट्रोल पंप के सामने कार सवार पांच बदमाशों ने माल से भरी पिकअप गाड़ी लूट ली। मालिक ने पिकअप ड्राइवर पर ही मिलीभगत से गाड़ी को छिनवाने का आरोप लगाया और सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेहरू नगर निवासी श्याम लाल ने बताया कि उसका महावीर कॉलोनी में कैैटेलिटिक कंवर्टर का व्यापार है। बुधवार को रात साढ़े आठ बजे पिकअप में ऐथलीक ऐस लोड कर ड्राइवर विक्की और कारीगर सोनू को महावीर कॉलोनी से सेक्टर 25 स्थित जय भोलेनाथ ट्रांसपोर्ट पर माल उतारने के लिए भेजा थे। एक घंटे बाद इंजीनियर सन्नी ने बताया कि ड्राइवर विक्की का फोन आया है और पांच लोगों ने मलिक पेट्रोल पंप के पास से पिकअप गाड़ी को माल समेत छीन लिया। सूचना मिलते ही उसने विक्की को फोन किया और लोकेशन पूछी। आरोप है कि विक्की और सोनू ने पहले खुद को गांव सिवाह के पास बताया। उन्होंने दोबारा कॉल की तो उन्होंने कहा कि वह गोहाना मोड़ पर खड़े हैं। वह गोहाना रोड पहुंचा व विक्की और सोनू से मिला।
विज्ञापन

श्याम लाल ने बताया कि उसने विक्की से वारदात के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मलिक पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर 25 की तरफ से पांच युवक कार में सवार होकर आए और कार पिकअप के आगे रोक दी। उन्हें जबरदस्ती नीचे उतारा और अपनी गाड़ी में बैठाकर कुछ दूरी पर ले जाकर उतार दिया। आरोपी माल समेत गाड़ी छीनकर ले गए। श्याम लाल ने कहा कि उन्हें पूरा शक है कि ड्राइवर ने जानकारों की मिलीभगत से गाड़ी को छिनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश में टीम जुटी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed