फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   five friend fight, throw one in canal

हरिद्वार से लौट रहे 5 दोस्तों में नशे की हालत में हुआ झगड़ा, एक दोस्त को उठाकर नहर में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
five friend fight, throw one in canal
हरिद्वार से घूमकर कार से गुरुग्राम के रास्ते कैथल लौट रहे पांच दोस्तों में सोमवार की सुबह शराब के नशे की हालत में कहासुनी हो गई। एक दोस्त का बाकी के चार दोस्तों से झगड़ा हो गया। जिस पर चारों दोस्तों को उसे उठाकर नहर में फेंक दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर इस घटना पर गई तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में भाग रहे चारों दोस्तों का पीछा किया, हड़बड़ाहट में चारों दोस्तों की पलट गई। जिसमें दो दोस्त घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दोस्त फरार हो गया, जबकि घायल दोस्तों समेत तीन को पुलिस ने धर दबोचा। फरार हुए दोस्त की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उरलाना चौकी प्रभारी एसआई सतपाल सिंह ने बताया कि वारदात सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। कैथल निवासी सुनील, विकास और मोहित एवं मुरथल निवासी दीपक और सुमित सात मई को कार से हरिद्वार घूमने गए थे। वापसी में पहले वे गुरुग्राम गए और इसके बाद उरलाना नहर के रास्ते कैथल की ओर जा रहे थे। इस दौरान पांचों ने शराब पी और किसी बात पर मुरथल निवासी दीपक से झगड़ा हो गया। चारों दोस्तों ने उरलाना चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर दीपक को हांसी ब्रांच नहर में फेंक दिया और सफीदों की ओर कार दौड़ा दी।
विज्ञापन

इसी दौरान नहर पर सैर करने निकले उरलाना गांव के दो युवकों ने उन्हें इस वारदात को अंजाम देते देख लिया और साथ लगती पुलिस चौकी में इसकी जानकारी दी। चौकी प्रभारी एसआई सतपाल सिंह ने अपनी टीम और प्रत्यक्षदर्शी युवकों के साथ भाग रहे चार दोस्तों का पीछा करना शुरू किया। पुलिस के पीछे आने का पता लगने पर चारों दोस्तों ने कार की गति बढ़ा दी। इस दौरान असंतुलित होकर भादरपुर गांव के पास उनकी कार पलट गई। मौका मिलते ही पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि चौथा युवक सुमित निवासी मुरथल भागने में कामयाब हो गया। कैथल निवासी सुनील और विशाल को कार पलटने की वजह से चोटें आईं हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि तीसरे आरोपी मुरथल निवासी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में फेंके गए दीपक को तलाश रहे गोताखोर
नहर में फेंके गए दीपक की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों को लगाया है। दिन भर प्रयास करने के बाद भी दीपक का कोई पता नही लग पाया। डीएसपी संदीप सिंह, मतलौडा थाना प्रभारी मंजीत सिंह, बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

वर्जन-
फिलहाल आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। चौथे युवक की तलाश जारी है। नहर में फेंके गए युवक दीपक की तलाश में गोताखोर लगा दिए गए हैं।
- मंजीत सिंह, थाना प्रभारी, मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed