{"_id":"6463f05ef2d8e7182b099a50","slug":"five-brothers-arrested-in-attack-on-dairy-operator-panipat-news-c-18-1-123479-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेयरी संचालक पर हमले में पांच भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेयरी संचालक पर हमले में पांच भाई गिरफ्तार
Wed, 17 May 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 17 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। गांव फरीदपुर में डेयरी संचालक पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अंसल गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पांचों आरोपी सगे भाई है। आरोपियों से तीन डंडे बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि गांव फरीदपुर निवासी सुरेंद्र ने शिकायत में बताया था कि उसकी गांव में भैसों की डेयरी है। सात मार्च की शाम गांव के सरपंच ने दो पक्षों के जमीन विवाद के मामले में पंचायत कर रखी थी। तभी गांव निवासी सुमित ने फोन कर उसे बताया कि उसके भाई परमजीत के साथ गांव के अमित भाटियां, परमजीत, रिंकू, सुरेश, बिट्टू मारपीट कर रहे है।
वह तुरंत मौके पर पहुंचा और भाई को छुड़ाने लगा तो अमित भाटिया ने तलवार से और परमजीत ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिए। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसके चाचा चरणजीत व सुरजीत को भी चोटें आईं। सुरेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज किया गया। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।