फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First Sunil was stabbed in the Panchayat, then his younger brother Anil was attacked while running away

Panipat News: पंचायत में पहले सुनील को मारे चाकू, फिर भागते समय छोटे भाई अनिल पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
First Sunil was stabbed in the Panchayat, then his younger brother Anil was attacked while running away
पानीपत/मतलौडा। जर, जोरू और जमीन के विवाद हमेशा खूनी साबित होते हैं। यही हाल रविवार को जिले के छिछड़ाना गांव में हुआ। एक समय सगे भाइयों सुभाष और रामचंद्र नानू का इकट्ठा परिवार था। इनके परिवार भी एक साथ रहते थे। परिवार की एकजुटता के चलते 20-25 साल पहले अहर चौक पर पांच एकड़ जमीन खरीदी। अब यही जमीन परिवार के अलगाव के साथ खून का कारण बनी। आरोपी ने पहले सुनील और फिर अनिल को चाकू मारे।
विज्ञापन

दरअसल सुभाष और रामचंद्र नानू चार भाई थे। इनके दो भाइयों की मौत हो गई थी। उनके बच्चे अपना अलग काम कर रहे हैं। सुभाष का इकलौता लड़का जयपाल परढ़ाना गांव स्थित एक कंपनी में काम करता है। इसके साथ अपना खेत भी संभालता है। रामचंद्र नानू के दोनों लड़के सुनील (35) और छोटा अनिल खेतीबाड़ी करते थे। रामचंद्र नानू और आरोपी पक्ष के बीच अहर चौक पर पांच एकड़ जमीन के बंटवारे पर पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस पर रविवार को पंचायत थी। सुभाष और रामचंद्र में पंचायत के दौरान तनातनी हो गई। सुभाष पंचायत छोड़कर अपने लड़के जयपाल के घर चला गया लेकिन होनी उसे खीच लाई। पंचायत के मौजिज लोग उनको वापस ले आए। यहां आते ही कुछ देर बाद फिर गर्मागर्मी हो गई। जयपाल ने चाकू निकालकर सुनील के पेट में घोंप दिया। एक के बाद एक तीन-चार वार किए। इससे सुनील की आंत बाहर आ गई। अनिल अपने भाई को बचाने के लिए आगे आया तो उसको भी दो-तीन चाकू मार दिए। पंचायत में बैठे लोग घबरा गए। गांव के एक युवक ने हिम्मत कर जयपाल को पकड़ा। इसके बाद जयपाल छुड़वा कर भाग गया।
विज्ञापन


बॉक्स

अहर चौक के पास पांच एकड़ जमीन बना कारण

अहर चौक के पास पांच एकड़ जमीन पहले रामचंद्र नानू के हिस्से में आई थी। वे इसमें खेती कर रहे हैं। अब अहर चौक पर बाजार बन गया है। ऐसे में जमीन की कीमत बढ़ गई है। सुभाष इस जमीन को बंटवारे की मांग करने लगा। रामचंद्र नानू पहले इससे मना करता रहा। वह फिर इसको राजी हो गया। रामचंद्र सड़क की तरफ अपना सारा हिस्सा मांगने लगा। रामचंद्र ने इससे मना कर दिया। इसी पर दोनों का विवाद था। दोनों के रिश्तेदार भी कई बार मध्यस्थता कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

गांव में तनाव का माहौल बना, पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ
पंचायत में दो सगे भाइयों को चाकू मारने की घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। थाना मतलौडा और उरलाना चौकी पुलिस के कर्मचारी गांव में तैनात हैं। रामचंद्र के पक्ष का कहना है कि सुभाष के थाना व चौकी में संपर्क है। आरोप हैं कि उसने पंचायत में भी कहा था कि सारी पुलिस अपनी है। कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। रामचंद्र के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि सुनील के शव का रविवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। अधिकारी पूरे मामले को टालते रहे।

वर्जन :
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हैं। पुलिस ने इसमें सुभाष, जयपाल और राजू पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

राजबीर सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed