{"_id":"66e4e11884b6219fee05c5ad","slug":"first-pilot-rehearsal-conducted-for-assembly-elections-panipat-news-c-244-1-pnp1001-124239-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम पायलट रिहर्सल कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विधानसभा चुनाव को लेकर प्रथम पायलट रिहर्सल कराई
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा आम चुनाव-2024 को लेकर शुक्रवार को प्रथम चरण की पायलट रिहर्सल आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में की गई। जिसमें पीठासीन और वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को ईवीएएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।
शुगर मिल के प्रबंध निदेशक मनदीप कुमार ने कहा कि पांच अक्टूबर को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान है। इसके लिए तैयारी जोर शोर से की जा रही हैं। चुनाव के दृष्टिगत अधिकारियों व कर्मचारियों की रिहर्सल के चरण शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार को पीठासीन अधिकारी व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों की रिहर्सल कराई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और चुनाव में ड्यूटी लगना अपने आप में गर्व का विषय है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी कर्मचारी और अधिकारी आयोग द्वारा जारी इन्फार्मेशन हैंडबुक को ध्यान से पढ़ें। जिले में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को संवेदनशीलता व गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान बूथ के लिए डिस्पैच होने के बाद पोलिंग पार्टियां केवल निर्धारित वाहन में ही जाएं।
ईवीएम केवल जीपीएस लगे निर्धारित वाहन में सुरक्षा बलों के साथ ही मूवमेंट करेगी। मतदान प्रक्रिया व चुनावों से संबंधित अन्य कार्यों को निर्धारित नियमावली के तहत समय सारिणी के अनुरूप पूरा करवाने के लिए पहला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से सेशन वाइज़ सभी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित नियमों की जानकारी देने के साथ साथ ईवीएम व वीवीपैट की हैंडलिंग के लिए तकनीकी रूप से भी कुशल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला परिषद के सीईओ एवं नोडल अधिकारी नरेंद्र मलिक ने कहा कि 16 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया चलेगी। पांच अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू होगी और शाम को छह बजे तक मतदान किया जा सकता है।