फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Firing in colony of panipat

Panipat Firing: नशे की हालत में मकान में घुसे युवक ने किए पांच फायर, दो घंटे बाद किया सरेंडर

Fri, 17 Jun 2022 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Jun 2022 11:39 AM IST
सार

फायरिंग के कारण बिशन स्वरूप कॉलोनी में दो घंटे लोग दहशत में रहे। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही चारों तरफ से नाकाबंदी की। सीआईए और शहर थाना पुलिस ने सूझबूझ से आरोपी को पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Firing in colony of panipat
पानीपत में पुलिस टीम पर पिस्तौल ताने खड़ा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत की बिशन स्वरूप कॉलोनी में नशे की हालत में एक युवक शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कटारिया हाउस के अंदर घुस गया और डेढ़ घंटे तक उत्पात मचाया। पुलिस ने चारों तरफ से नाकाबंदी की और सुबह करीब 11 बजे युवक ने बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से धरमगढ़ का रहने वाला रोबिन उर्फ नीटू (32) पिछले कई साल से पानीपत की बिशन स्वरूप कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रोबिन रिवाल्वर एक अस्पताल के पास पहुंचा और शहजाद सैलून के पास जाकर हवाई फायर किए। उसके बाद वह सैलून के सामने रह रहे इंद्र सिंह कटारिया के मकान में घुस गया। किराए पर रहने वाले जितेंद्र ने रोबिन को देखा तो रोबिन ने उसकी तरफ रिवाल्वर तान दी। जितेंद्र छिप गया और उसने तुरंत पानीपत एसपी शशांक कुमार सावन और शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीआईए और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को सील किया। रोबिन ने डेढ़ घंटे में करीब पांच फायर किए। सुबह 11:15 बजे रोबिन ने बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह कादियान को रिवाल्वर सौंपकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन

छह कारतूस और पांच खोल बरामद

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सूझबूझ से रोबिन को काबू कर लिया गया है। रोबिन के पास से पांच खोल और छह कारतूस बरामद किए गए हैं, रोबिन से पूछताछ की जा रही है कि वह रिवाल्वर लाइसेंसी है या अवैध।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल

सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:00 बजे तक कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल रहा। रोबिन ने चारों तरफ हवाई फायर किए। जिससे हर कोई अपने घर में कैद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed