{"_id":"682a4f1c65808be40d05a1e8","slug":"fire-station-opened-on-barsaat-road-help-will-be-available-immediately-in-case-of-fire-panipat-news-c-244-1-pnp1001-137204-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बरसत रोड पर खुला दमकल केंद्र आग लगने पर तुरंत मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बरसत रोड पर खुला दमकल केंद्र आग लगने पर तुरंत मिलेगी मदद
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड पर दमकल केंद्र बनाकर एक गाड़ी तैनात कर दी है। यह में शहर में चौथा और जिले में पांचवां केंद्र है। उद्यमी बरसत रोड पर फैक्टरी और वेस्ट के गोदाम बढ़ने पर दमकल केंद्र के लिए मांग कर रहे थे।
यहां करीब एक हजार छोटी बड़ी फैक्टरी और गोदाम हैं। इसके साथ बरसत रोड व नूरवाला क्षेत्र में करीब 12 कॉलोनी हैं। इससे पहले बरसत रोड पर आग की घटना होने लालबत्ती चौक स्थित केंद्र से दमकल की गाड़ी जाती थी। इनके पहुंचने में करीब 20 मिनट का समय लग जाता था। उद्यमियों ने शिक्षा मंत्री का आभार जताया है। बरसत रोड स्थित श्रीराधा कृष्ण गाेशाला परिसर में रविवार को दमकल केंद्र शुरू किया।
मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसका शुभारंभ किया। इसके साथ गोशाला में कौशल विकास केंद्र की नींव भी रखी गई। इसकी देखभाल भारत विकास परिषद-लव कुश शाखा करेगा।
विज्ञापन
साथ ही एक पक्षी घर के निर्माण का कार्य शुरू किया। जिसमें बड़ी संख्या में पक्षी निवास कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर काम कर रही है। बरसत रोड पर फैक्टरी और गोदाम बढ़ने पर दमकल केंद्र की जरूरत थी। यहां सरकारी जमीन न होने पर गोशाला में दमकल केंद्र शुरू किया है। इससे उद्यमियों और गोदाम संचालकों को राहत मिली है। वहीं उद्यमी राजीव जैन अनिल जैन, वीरेंद्र शर्मा और अतुल कंसल ने बताया कि बरसत रोड पर दमकल केंद्र नहीं था। ऐसे में उद्यमियों को हर समय जान और माल की चिंता लगी रहती थी।
अब दमकल केंद्र स्थित होने पर किसी भी घटना पर आसानी के साथ काबू पाया जा सकता है। इस अवसर पर मनोज जैन, संजीव जैन, जगदीश जैन, भीम सचदेवा, महेंद्र कंसल, अरुण मलिक, पार्षद पति राजपाल, सुरेंद्र परुथी मौजूद रहे।