फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in Surya Overseas, brought under control in two hours

Panipat News: सूर्या ओवरसीज में आग, दो घंटे में पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fire in Surya Overseas, brought under control in two hours
सूर्या ओवरसीज में लगी आग
पानीपत। जाटल रोड शिव चौक के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक डोरमैट की फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धुआं उठता देख सिक्योरिटी गार्ड ने फैक्टरी मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। मालिक ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी, दमकल की पांच गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि उसकी जाटल रोड पर सूर्या ओवरसीज के नाम से फैक्टरी है। जिसमें वह डोर मैट बनाते है। शुक्रवार को लेबर काम करने के बाद घर चली गई थी। वह भी अपने घर चला गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे सिक्योरिटी गार्ड ने फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी, सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। उन्होंने दमकल विभाग को फोन सूचना दी। आग की वजह से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed