फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fire in salt warehouse

Panipat News: नमकीन के गोदाम में आग, तीन घंटे की मशक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
fire in salt warehouse
इसराना मर एक गोदाम में लगी आग के बाद जला हुआ सामान।
इसराना। इसराना में बीडीपीओ कार्यालय के सामने एक कोल्ड ड्रिंक और नमकीन के गोदाम में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। आग में गोदाम में रखा ज्यादातर सामान जल गया। लोगों की सूचना पर मौके पर डायल 112 और पानीपत मुख्यालय से एक दमकल गाड़ी पहुंची।
विज्ञापन

लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को गोदाम में लगी आग बुझाने में करीब तीन घंटे लगे। आग लगने की वजह गोदाम के पिछले हिस्से में बिजली का शॉट सर्किट होना माना जा रहा है। सिया राम वासी मांडी ने बीडीपीओ कार्यालय के सामने दुकान किराए पर लेकर सिया राम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गोदाम बनाया हुआ है जिसमें कोल्ड ड्रिंक, नमकीन व कुरकुरे भरे हुए थे। सोमवार देर रात गोदाम से अचानक धुंआ बाहर निकलते देख आसपास के लोगों ने गोदाम मालिक के साथ डायल 112 और फायर ब्रिगेड को फोन किया। मौके पर पहुंची फॉयर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने लोगों की मदद से करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। सिया राम ट्रेडिंग के मालिक शिया राम के अनुसार उसका लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह गोदाम के पिछले हिस्से में बिजली का शाॅर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed