{"_id":"6748d324d779d6b7a2023739","slug":"fire-in-kishanpura-shivnagar-thread-factory-goods-reduced-to-ashes-panipat-news-c-244-1-pnp1004-128186-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किशनपुरा शिवनगर धागा फैक्ट्री में आग, माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किशनपुरा शिवनगर धागा फैक्ट्री में आग, माल राख
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड स्थित किशनपुरा शिवनगर स्थित एक धागा फैक्ट्री में बुधवार रात करीब दो बजे आग लग गई। ये आग इतनी भीषण थी कि इस घटना में फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का कच्चा और तैयार माल समेत मशीनरी भी जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को जान की हानि नहीं हुई। दमकल विभाग ने सूचना मिलते ही मौके पर अपनी गाड़ियां भेजी। दमकल ने लगातार 16 घंटे तक पानी की बौछारें करते हुए शाम करीब छह बजे आग पर काबू पा लिया है।
वहीं, दूसरी ओर काबड़ी रोड स्थित ब्यास फैक्ट्री में वीरवार दोपहर का फिर आग लग गई। दमकल ने तुंरत गाड़ियों को भेजकर शाम करीब पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया है। रविवार को भी इसी फैक्ट्री में आग लगी थी। खास बात ये है कि पिछले शनिवार से लेकर अब तक शहर की दस फैक्ट्री और गोदाम आग की भेंट चढ़ चुके हैं। दमकल कर्मियों ने बताया कि बुधवार की रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
ये आग किशनपुरा शिवनगर स्थित गर्ग स्पिनिंग मिल में लगी। इस मिल में कॉटन वेस्ट से धागा बनाने का काम किया जाता है। बताया गया कि रात को शॉर्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री के साथ गोदाम में रखे माल जलकर राख हो गए। माल के साथ इमारत को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बुधवार की रात से लेकर वीरवार शाम तक एक के बाद एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। दूसरी ओर काबड़ी रोड स्थित ब्यास फैक्ट्री में भी आग लग गई। ये आग करीब दो बजे लगी थी। मौके पर दमकल की गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पा लिया गया है।