फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fire in handloom showroom

हैंडलूम शोरूम में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
fire in handloom showroom
पानीपत। दुकान में आग लगने के कारण साथ वाली दुकान की पर चढ़कर दुकान की दीवार को तोडकर अंदर पानी डाल? - फोटो : Panipat
पानीपत। अमर भवन स्थित एक हैंडलूम शोरूम की पहली मंजिल पर संदिग्ध परिस्थिति में मंगलवार सुबह आग लग गई। धुआं उठते देख मालिक ने ग्राउंड फ्लोर से सामान शिफ्ट कराया और दमकल विभाग को सूचना दी। एक के बाद एक दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

हैंडलूम कारोबारी कृष्णलाल ने बताया कि अमर भवन चौक पर कृष्णलाल एंड संस के नाम से एक मंजिला हैंडलूम का शोरूम है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शोरूम खोला था। काम शुरू ही किया था कि साढ़े 10 बजे शोरूम की पहली मंजिल से धुआं उठता दिखा। इसके बाद उन्होंने सामान की शिफ्टिंग शुरू की और दमकल विभाग और पुलिस विभाग को सूचना दी। करीब 10 मिनट में दमकल की तीन गाड़ियां चौक पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन

पहली मंजिल की दीवार तोड़कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दस चक्कर के बाद करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। मालिक ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर का सामान बच गया, जबकि पहली मंजिल का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह में अमर भवन चौक पर दूसरी बार लगी आग
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अमर भवन चौक पर छह माह में दूसरी बार आग लगी है। इससे पहले एक शोरूम में आग से एक साथ तीन दुकानों का सामान जल गया था। इसमें दुकान में काम कर रहे आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय दुकानदारों ने मांग की कि पास में ही एक दमकल का मिनी स्टेशन बनना चाहिए, ताकि बाजार के अंदर होने वाली आग लगने की घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed