{"_id":"6657c2ba9a305678ac0bd9f7","slug":"fire-in-fan-caused-damage-to-the-garden-case-against-two-farmers-panipat-news-c-244-1-pnp1003-118884-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फानों में आग से बगीचे को पहुंचा नुकसान, दो किसानों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फानों में आग से बगीचे को पहुंचा नुकसान, दो किसानों पर केस
विज्ञापन
पानीपत। महमूदपुर गांव में फानों में आग लगाने और पड़ोसी पूर्व आईएएस अधिकारी के बगीचे व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो किसानों पर केस दर्ज किया है। पूर्व आईएएस ने इस संबंध में पानीपत उपायुक्त को शिकायत दी थी। डीसी ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही मिले। इसके बाद इन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी अनिल राजदान ने शिकायत में बताया कि वह विद्युत मंत्रालय से सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। उसकी पानीपत के महमूदपुर गांव में 14 एकड़ भूमि है। इस भूमि पर उसका आम, जामुन, लीची व अमरूद का बाग है। उनकी 70 साल पुराने और 14 एकड़ में फैले बाग में 15-20 साल पुराने पेड़ है। वह फलों को बेचता है। सात मई की रात को उसके पड़ोसी किसान बलविंद्र व रणजीत सिंह ने गेहूं के फानों में आग लगा दी। आग उसके बाग तक फैल गई। आग में उसके बाग के पेड़ और फल खराब हो गए। इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उनका आरोप है कि उन्होंने दोनों किसानों को आग लगाने से रोका था लेकिन वह नहीं माने। बलविंद्र व रणजीत ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसलिए इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व आईएएस अनिल राजदान ने प्रशासन को फानों में आग लगाने की पूरी घटना के फोटोग्राफ भी दिए हैं। डीसी ने पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।