फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire department number 101 remained closed for three months due to non-payment of bill of thousand rupees

Panipat News: हजार रुपये बिल न भरने पर तीन माह से बंद पड़ा दमकल विभाग का 101 नंबर

Thu, 30 May 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 30 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Fire department number 101 remained closed for three months due to non-payment of bill of thousand rupees
पानीपत। जिले भर में कई बार खेतों, घरों और उद्योगों में भी आग लग जाती है तो इसकी सूचना या तो दमकल विभाग तक नहीं पहुंच पाती, अगर पहुंचती है तो दूसरे माध्यम से मिलती है। इसका बडा कारण ये भी है कि दमकल विभाग का 101 नंबर पिछले तीन माह से बंद पड़ा है। जिसकी वजह से इसका बिल न भरना पाया गया है। करीब एक हजार रुपये का बिल न भरने की वजह से इसका कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस नंबर का करीब तीन सौ रुपये मासिक बिल होता है। जो बीएसएनएल में जमा करवाना होता है। मुख्यालय से बजट नहीं आया इसलिए बिल को जमा नहीं कराया गया। हालांकि दमकल विभाग के अधिकारियों ने इसके बिल को लेकर मुख्यालय पत्राचार तो किया लेकिन मुख्यालय की ओर से भी इसके बिल की राशि को नहीं भेजा। जिसकी वजह से इस नंबर पर न कोई शिकायत आती है और न उनकी आग बुझ पाती है। दमकल विभाग की इस लापरवाही को बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पकड़ा है।
विज्ञापन


हाली पार्क स्थित दमकल केंद्र में अनियमितताओं की शिकायत पर बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम औचक निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान जांच टीम को बजट न मिलने से करीब तीन माह से दमकल केंद्र का टेलीफोन नंबर 101 बंद होना मिला। जिसे देख सीएम फ्लाइंग टीम को भी अचंभा लगा। हालांकि इसके अलावा भी दमकल केंद्र पर कई अनियमितताएं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन केंद्र हाली पार्क को तकसीम 13 गाड़ियों में से एक गाड़ी का पिछला बाया टायर फटा हुआ मिला। पांच गाड़ियां फोम टेंडर की मिली जिनमें पानी भरा था, लेकिन फोम वाला टैंक खाली था। स्पेशल फायर बुलेट मोटरसाइकिलों पर फोम वाटर मिस्ट तक लगे नहीं मिले। मोबाइल डाटा टर्मिनल (जिन पर 112 से मैसेज काॅल व घटना स्थल वाली लोकेशन प्राप्त होती है) के कुल छह सिस्टम दमकल गाड़ियों के साथ अटैच थे। इनमें से एक गाड़ी का सिस्टम करीब एक माह से खराब मिला। फायर स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। फायर स्टेशन में कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर में लगाई जानी पाई गई जबकि बायो मैट्रिक हाजिरी सिस्टम नहीं मिला। फायर स्टेशन पर निम्न स्तर की सफाई पाई गई।
दमकल केंद्र पानीपत द्वारा एनजीटी के आदेशानुसार वर्ष 2023-24 में 63 होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, ढाबे, बैंक्वेट हाल को चेक किया गया। जिनमें से 55 संस्थानों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया जाना पाए जाने पर इनके मालिकों को तीन नोटिस दिए गए। बावजूद किसी ने फायर एनओसी नहीं ली और न ही कार्यालय द्वारा उपरोक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम में पहुंचे उप.निरीक्षक राज सिंह, उ. निरीक्षक युद्धवीर सिंह व सहायक उप. निरीक्षक राज कुमार गुप्तचर इकाई की संयुक्त टीम ने जांच रिपोर्ट मुख्यालय दे दी है। जांच टीम का कहना है कि उन्होंने पूरा निरीक्षण दमकल केंद्र अधिकारी गुरमेल सिंह की उपस्थिति में किया।



इस दौरान ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सभी 16 कर्मचारी उपस्थित मिले और दमकल केंद्र अधिकारी अश्वनी कुमार अवकाश पर मिले। रिकार्ड अनुसार वर्ष 2023-24 में कुल 1309 कॉल प्राप्त होनी पाई गई। स्टेज पर आग बुझाने के लिए 10 एबीसी टाइप (पाउडर), 6 सीओ-टू टाइप (गैस) अग्निशमन सिलिंडर स्टाॅक के अनुसार मिले। मौके पर 4 एबीसी टाइप व 4 सीओटू टाइप सिलिंडरों की एक्सपायरी डेट सही मिली। इसके अलावा अन्य आठ सिलिंडर पानीपत व समालखा भेजे गए मिले। अग्निशमन विभाग द्वारा अस्पताल, उद्योग, स्कूल-काॅलेज व अन्य संस्थानों में एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 48 व दिनांक 01 अप्रैल 24 से अब तक 17 माॅक ड्रिल और आईओसीएल में वर्ष में छह बार आग बुझाने की माॅक ड्रिल की जानी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed