फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR will be filed against colonizers who cut illegal colonies

Panipat News: अवैध कॉलोनी काटने वाले काॅलोनाइजरों पर होगी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
FIR will be filed against colonizers who cut illegal colonies
पानीपत। अवैध कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। किसी प्रकार की कार्रवाई के लिए पुलिस बल भी तुरंत दिया जाएगा। इसके साथ पटवारी और ग्राम सचिव भी ऐसी कॉलोनियों पर नजर रखेंगे। ऐसी कॉलोनियों की रिपोर्ट तुरंत प्रशासन को दी जाएगी। प्रशासन इन पर आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

इनको लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक बुधवार को जिला सचिवालय में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। उन्होंने कहा कि शहर व ग्रामीण अंचल में अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। कुछ लोग अपने फायदे के लिए लोगों की खून पसीने की कमाई को मकान व प्लॉट देने के नाम पर ले जाते हैं। उनको अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट या मकान दे दिया जाता है। ऐसे में लोग बाद में खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। ऐसे कॉलोनाइजरों को लेकर प्रशासन सख्त है। अधिकारी ऐसी कॉलोनियों व निर्माण कार्यों को लेकर सख्त कार्रवाई करें। अवैध निर्माण से संबंधित सूचना मिलती है तो वहां तुरंत कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। जो कॉलोनाइजर अवैध रूप से आवासीय इकाई निर्मित करता है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने इसराना व समालखा उपमंडल अधिकारियों को ऐसी कॉलोनियों पर शेड्यूल बनाकर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पटवारी और ग्राम सचिव शामिल किए
उपायुक्त ने इस कार्य में ग्राम सचिवों व पटवारियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम सचिव व पटवारी यह सुनिश्चित करें कि उपमंडल स्तर पर कहां पर कॉलोनाइजर द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। ऐसी कॉलोनी काटने से पहले ही बंद करा दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल मिलेगी। इस मौके पर एसडीएम इसराना अश्विनी, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, नायब तहसीलदार ललिता, डीटीपी सुनील व एटीपी अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed