फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR lodged against four auto drivers for allegedly extorting Rs 20 per trip through threats

Panipat News: धमकी देकर ऑटो चालकों से 20 रुपये प्रति चक्कर अवैध वसूली, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 17 May 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 17 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four auto drivers for allegedly extorting Rs 20 per trip through threats
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में सिवाह बस अड्डे पर ऑटो चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सिवाह निवासी एक व्यक्ति खुद को बस अड्डे का प्रधान बताकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑटो चालकों से प्रति चक्कर 20 रुपये की वसूली कर रहा है। पैसे नहीं देने पर धमकी देता है कि मैं सिवाह का हूं, यहां मेरा राज चलता है। थाना पुलिस ने ऑटो चालकों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दीवाना गांव निवासी सुखबीर ने सेक्टर-29 थाने में शिकायत देकर बताया कि वह 30-35 साल से समालखा सिवाह पानीपत की सड़क पर ऑटो चालते हैं। सिवाह बस अड्डे पर राजकुमार निवासी सिवाह रहता है, जो खुद को अड्डे का प्रधान कहता है और ऑटो चालकों से वसूली करता है। प्रति चक्कर के नाम पर 20 रुपये और महीने में पांच हजार रुपये तक की वसूली की जाती है। पैसे न देने पर मारपीट की जाती है। उसके तीन अन्य साथी विनोद, प्रवीण और ऋतिक भी इस काम में उसका साथ देते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी एससी-एसटी के मुकदमे में झूठा फंसाने की भी धमकी देते हैं। ऑटो चालक उनके डर के कारण पैसे देते रहते हैं। सुखबीर का कहना है कि उसने अपने साथी आयूब के साथ मिलकर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपियों ने अपने नंबर बंद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल उनके नंबर बंद आ रहे हैं। किसी को भी अवैध वसूली नहीं करने दी जाएगी। -सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed