फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   FIR filed against Poonam in Jiah's murder case, cousin says Poonam was already suspected

Panipat News: जिया की हत्या में पूनम पर प्राथमिकी दर्ज, चचेरा भाई बोला पूनम पर पहले से था शक

Thu, 04 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 04 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against Poonam in Jiah's murder case, cousin says Poonam was already suspected
मृतक जिया का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पानीपत। तीन बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या के मामले में आरोपी पूनम के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी के खिलाफ सिवाह गांव में भतीजी जिया की हत्या के आरोप में थाना सेक्टर-29 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक बच्ची के पिता दीपक ने सेक्टर-29 थाने में दी शिकायत में देकर बताया कि उन्हें पहले से ही पूनम पर शक था।
विज्ञापन

सिवाह गांव के दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्राइवर है उसके दो बच्चे थे। जिसमें बड़ा बेटा और छोटी बेटी जिया। उसके चाचा की लड़की पूनम मई माह से सिवाह आई हुई थी। वह कभी-कभी उनके घर भी आ जाती थी। 18 अगस्त की रात को वह उनके घर पर ही सोई हुई थी। उसने जिया को भी अपने साथ सुलाया था। 19 अगस्त की सुबह जब वह उठे तो जिया नहीं मिली। जब उसकी तलाश की तो उसका शव पास में ही चाचा जसबीर के प्लाट में बनी पानी की टंकी में मिला था। दीपक का आरोप है कि उन्हें पूनम पर शक था और इस बारे में उसने घरवालों से बात भी की थी। लेकिन घरवालों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और कोई कार्रवाई नहीं की और जिया के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया था। लेकिन अब उन्हें पक्का विश्वास है कि पूनम ने ही जिया की हत्या की थी। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर आरोपी पूनम के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिवाह गांव के दीपक ने अपनी बेटी के हत्या के आरोप लगाते हुए पूनम के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed