{"_id":"69fa61dd0bf403413e0733d4","slug":"fir-against-two-property-dealers-for-making-full-payment-agreement-for-a-plot-on-fake-stamp-paper-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156656-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फर्जी स्टांप पेपर पर प्लॉट का कराया फुल पेमेंट एग्रीमेंट, दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फर्जी स्टांप पेपर पर प्लॉट का कराया फुल पेमेंट एग्रीमेंट, दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
पानीपत। फर्जी स्टांप पेपर पर प्लॉट का फुल पेमेंट एग्रीमेंट कराकर सनौली रोड निवासी व्यक्ति से करीब 24.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप है कि दो प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर ई-स्टांप लेकर उसकी तारीख और नाम में बदलाव कर एग्रीमेंट की कॉपी तैयार की। जब उसने स्टांप का सत्यापन कराया तो इसका खुलासा हुआ। जिस पर उन्होंने थाने में शिकायत दी लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर तहसील कैंप थाने में प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सनौली रोड निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विराट नगर निवासी हिमांशु और बबलू का देवी मंदिर के पास लक्ष्मी प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस है। दोनों ने वधावा राम कॉलोनी निवासी राजकुमार के साथ एक उसका एक प्लॉट का सौंदा 24.75 लाख रुपये में तय कराया। 31 अक्तूबर 2025 को एग्रीमेंट के साथ सात लाख रुपये की पेमेंट ले ली। जनवरी में प्लॉट के प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क के लिए 76,853 रुपए भी जमा कराए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने राजकुमार के साथ एक फुल पेमेंट एग्रीमेंट तैयार कराया, जिसमें दो लाख रुपये और अन्य पेमेंट का भी जिक्र किया गया। पेमेंट करने के बाद उसने एग्रीमेंट में लगे स्टांप की जांच कराई लेकिन जांच में पता चला कि स्टांप राजकुमार के नाम पर नहीं, जाटल रोड निवासी जगविंदर के नाम से जारी हुआ था। जिसमें तारीख और नाम बदलकर राजकुमार के नाम किया गया था।
उन्होंने दोनों पर फर्जीवाडा़ करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश के बाद तहसील कैंप थाना पुलिस ने बबलू और हिमांशु के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली।