फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Final rehearsal will be held in the stadium on 24th

Panipat News: गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह शिवाजी स्टेडियम में होगा, 24 काे फाइनल रिहर्सल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:52 AM IST
विज्ञापन
Final rehearsal will be held in the stadium on 24th
पानीपत। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। यहां 22 और 23 जनवरी को रिहर्सल की जाएगी। इसके बाद 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल की जाएगी।उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां मार्च पास्ट, पीटी शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। विभिन्न विभागों की झांकी शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी विशेष तौर पर कमेटियां बनाकर उनको पूर्व से ही इस दिशा में तैयारी शुरू कर लें। इसके साथ साफ-सफाई, पुरुषों व महिलाओं के लिए अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, जलपान, साज सजा, वाहन पार्किंग व अन्य गतिविधियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को निष्ठा, लग्न व ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों के बारे में विभिन्न अधिकारियों से बातचीत की। इसके साथ अपने-अपने विभाग से संबंधित झांकी निकालने के लिए विशेष तौर पर निर्देश दिए। उन्होंने कहा झांकियों में प्रदेश सरकार की विकास की झलक दिखाई देनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में पुलिस की टुकडिय़ां मार्च पास्ट में भाग लेंगी और पीटी शो भी होंगे। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. पंकज यादव, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, एमडी शुगर मील मनदीप कुमार व सीटीएम टीनू पोसवाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed