फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fight for tickets at a single counter

Panipat News: एक ही काउंटर पर टिकट के लिए मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Fight for tickets at a single counter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कांवड़ मेले के लिए रोडवेज विशेष बसों के परमिट लेकर बेहतर व्यवस्था का दावा तो कर रहा है लेकिन बस स्टैंड पर अतिरिक्त काउंटर नहीं बनाए जा सके हैं। एक ही काउंटर से 35 बसों की बुकिंग की जा रही है। ऐसे में बस के आते ही टिकट के लिए काउंटर पर मारामारी हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

इन सबके चलते कमजोर यात्री टिकट बिना रह जाता है। वह इसके लिए फिर से लाइन में लगता है और फिर इसी तरह से पीछे रह जाता है। ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। हरिद्वार में कांवड़ मेला चल रहा है। पानीपत डिपो से 12 सामान्य और 15 विशेष बसों समेत 27 बस हरिद्वार लगाई हैं। वहीं दूसरे डिपो से आठ बस पानीपत से होकर हरिद्वार जा रही हैं। डिपो से पहली बस तड़के पांच बजे जाती है। यहां टिकट के लिए एक ही काउंटर बनाया गया है। यात्री नवीन, प्रवीन और सुरेश ने बताया कि वह पैदल यात्रा की कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां पहले से बड़ी संख्या में यात्री थे। कुछ समय बाद ही काउंटर पर बस आकर खड़ी हो गई। बस को देखते हुए काउंटर पर चारों तरफ यात्री टिकट लेने के लिए कूद पड़े। वे भी लाइन में लग गए। काफी मशक्कत के बाद काउंटर तक पहुंचे। तब तक बस की सभी सीट बुक हो चुकी थी। रोडवेज अधिकारियों को इसके लिए काउंटर की संख्या बढ़ानी चाहिए। इससे टिकट मिलना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed