फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fearless thieves, four thefts in the city

बेखौफ चोर, शहर में चार चोरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fearless thieves, four thefts in the city
पानीपत। शहर में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। लगातार दूसरे दिन भी चोर चार जगहों से माल समेट ले गए। ऐसे में शहर वासी पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर रहे है। सदर, शहर और सेक्टर 13-17 पुलिस ने मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी नंबर एक
बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी सुभाष जैन ने बताया कि उनकी गोयल कॉम्प्लेक्स के नाम से बिशन स्वरूप कॉलोनी में दुकान है। उसमें उन्होंने जैन अटल सेवा केंद्र खोला है। इसे वह और उनका बेटा साहिल संभालते हैं। शनिवार को सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो दोनों शटरों के ताले टूटे हुए थे। दो हजार रुपये चोरी मिले। सीसीटीवी फुटेज में सुबह तीन से चार बजे एक युवक आता दिखाई दिया, जिसने दुकान के दोनों शटर के ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

चोरी नंबर दो-
गांव शिमला मौलाना निवासी दिनेश चंद ने बताया कि वह मांगेराम के मकान में किराये पर रहता है। उन्होंने बताया कि प्रताप कॉलोनी निवासी गणेश ने उनका मोबाइल फोन और 51 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने आरोपी से वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी नंबर तीन
बाबरपुरमंडी निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को वह सो रहा था, इसी बीच कमरे से दो मोबाइल फोन, एक घड़ी, पांच हजार रुपये से भरा पर्स चोरी हो गया। सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चोरी नंबर चार
वार्ड 10 निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि वह गंगा एन्क्लेव में मकान बनवा रहे हैं, जो अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने मकान में पानी और बिजली फिटिंग का सामान रखा हुआ था। शनिवार रात अज्ञात युवक हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed