फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fear of damage to wheat cultivation due to rise in temperature

Haryana: चढ़ते पारे ने किसानों के माथे पर बढ़ाई चिंता की लकीरें, गेहूं का दाना सूखने का भय

Tue, 07 Feb 2023 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 09:38 PM IST
सार

पानीपत जिले में दिन का तापमान 24 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे गेहूं का दाना सूखने का भय है। पिछले साल भी मार्च में तापमान बढ़ने से किसानों को नुकसान हुआ था। इस बार भी पैदावार कम हो सकती है। 

विज्ञापन
Fear of damage to wheat cultivation due to rise in temperature
रोहतक में गेहूं की फसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे पारे ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। तापमान में एकाएक बढ़ोतरी होने लगी है। गेहूं की फसल को पहले बारिश की आवश्यकता थी, लेकिन धुंध ने इसका काम कर दिया। अब भी गेहूं की फसल को ठंड की जरूरत है, मगर मौसम ऐसे ही रहा तो गेहूं की फसल का दाना कमजोर हो जाएगा। पिछले साल भी मार्च में तेज गर्मी पड़ने लगी थी और गेहूं के उत्पादन में कमी आई थी।

विज्ञापन


पानीपत जिले में इस बार करीब 85 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बुवाई हुई है। बुवाई के शुरुआती दिनों में गेहूं की फसल के लिए मौसम अच्छा था। जनवरी में किसानों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन नहीं हुई। हालांकि इस बीच पड़ी धुंध ने गेहूं की फसल के लिए अच्छा काम किया, लेकिन फरवरी के पहले ही सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह में छह डिग्री तक बढ़ चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गेहूं की अगैती फसल में इस समय बालियां आने लगी हैं। ऐसे में गेहूं की फसल को 22 डिग्री या इससे कम तापमान चाहिए, लेकिन पानीपत में मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरवरी के मध्य तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसानों की चिंता स्वाभाविक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किसान बोले- ज्यादा गर्मी से सूखेगा दाना, घटेगी पैदावार  
लोहारी गांव के किसान भीम सिंह रोजड़ा, भालसी के किसान ईश्वर सिंह और नौल्था के युवा किसान राकेश जागलान ने कहा कि गेहूं के दाने में दूध पड़ना शुरू हो गया है। अगर धूप अधिक निकली और गर्मी बढ़ी तो यह दूध सूखने लगेगा और दाना परिपक्व नहीं हो पाएगा। इससे पैदावार में कमी आएगी। जनवरी में गेहूं की फसल को बारिश की आवश्यकता थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि कुछ दिन धुंध रहने से फसल की जरूरत पूरी हुई, लेकिन अब अचानक पारा बढ़ने लगा है, जो गेहूं के लिए ठीक नहीं है।      

पिछले साल भी मौसम ने दिया था दगा 
पिछले साल भी मार्च में अचानक आई गर्मी के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हुआ था। इस दौरान गेहूं की झाड़ कम रही और दाने में भी भार नहीं था। अमूमन पानीपत जिले में किसान एक एकड़ से 16 से 20 क्विंटल गेहूं की उपज करते हैं, लेकिन पिछले साल यह आंकड़ा 14 से 16 क्विंटल प्रति एकड़ तक रह गया था। 


मौसम में बदलाव आया है, जो गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। इस समय तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहना चाहिए, लेकिन तापमान बढ़ा है। अगर तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान होगा। इस समय गेहूं की बालियां निकल रही हैं और बालियों में दूध आ रहा है। तापमान बढ़ने के कारण दूध सूख जाएगा और दाना कमजोर हो जाएगा। किसान फसलों को पानी देते रहें। -डॉ. राजबीर सिंह, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed