फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Faulty electricity meters installed in the chambers, bills up to five lakh rupees

Panipat News: चैंबरों में लगे बिजली मीटरों में गड़बड़ी, पांच लाख तक आया बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Faulty electricity meters installed in the chambers, bills up to five lakh rupees
- बार एसोसिएशन ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से की शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बिजली निगम की गड़बड़ी से अधिवक्ताओं के चैंबर में लगे मीटर में ज्यादा बिल आ रहा है। एक-एक माह का बिल 50 हजार से पांच लाख रुपये तक आ गया जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने बिजली बोर्ड से मीटर रीडिंग की गड़बड़ी को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं, बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने भी इस संबंध में बिजली अधिकारियों से वार्ता की।
अधिवक्ताओं के चैंबर में पहले एक कॉमन मीटर लगा था। इसके बाद सभी चैंबर में सब मीटर लगे थे। लेकिन अधिकारियों ने सभी चैंबर में अलग से मीटर लगाने की मांग की थी। इसके बाद बिजली निगम ने चैंबरों में करीब 500 नए कनेक्शन कर मीटर लगाए थे। कुछ दिन पहले बिजली निगम ने अधिवक्ताओं के बिल भेजने शुरू किए। छह अगस्त से 19 सितंबर तक के बिजली बिलों में काफी अनियमितताएं हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि मीटर की गड़बड़ी से उनका बिल इतना आ रहा है। इसमें कुछ तकनीकी खामी है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को इन सभी मीटरों की जांच करने को कहा। जिस पर निगम के अधिकारियों ने भी जांच कर गड़बड़ी को दुरुस्त करने की बात कही है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने बताया कि ज्यादातर मीटरों की रीडिंग और बिलों में गड़बड़ी है। इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों को को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। साथ इस गड़बड़ी को दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed