फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fault in power house, power cut for 16 hours

Panipat News: पावर हाउस में फाल्ट 16 घंटे बिजली गुल

Thu, 07 Aug 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 07 Aug 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
Fault in power house, power cut for 16 hours
व्यासपुर। कस्बा व्यासपुर में स्थित 66 केवी पावर हाउस में बुधवार तड़के तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन

इसके अलावा दो-तीन जगहों पर केबल बक्सा पंक्चर हो गया। इससे पूरे व्यासपुर में बिजली गुल हो गई। मंगलवार रात तीन बजे से लेकर बुधवार शाम सात बजे तक भी कस्बा में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। 16 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली गुल रहने से लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए। कस्बा में पीने के पानी तक का संकट गहरा गया।
लोगों के बिजली पर आधारित काम प्रभावित हुए वह अलग रहे।बिजली गुल रहने से व्यासपुर में 12 से 15 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। रात में तीन बजे बिजली गुल होने का असर सुबह होते-होते दिखने लगा। क्योंकि जब बिजली गई तो उस वक्त बारिश हो रही थी। बारिश से मौसम ठंडा था। परंतु बारिश बंद होने के बाद जैसे-जैसे तापमान बढ़ने लगा तो परेशानी भी बढ़ गई। लोगों के घरों में सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रात में तेज बारिश होने से कर्मचारी फाल्ट को तलाश नहीं सके। सुबह होने पर पता चला कि पावर हाउस में बड़ा ट्रांसफार्मर लीक हो गया है। जिसे ठीक करने में ही बिजली निगम कर्मचारियों के पसीने छूट गए। इसके बाद कई जगह पर केबल तार पंक्चर होने की सूचना आती गई। कुछ जगह तार आपस में मिले हुए थे। व्यासपुर निवासी प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, प्रवेश कुमार, सचिन कुमार, अरुण कुमार, रणजीत कुमार का कहना है कि रात के समय अचानक से पूरे कस्बा की बिजली सप्लाई बंद होने पर उन्होंने विभाग के कर्मचारी से बात की तो पता चला कि 66 केवी सब स्टेशन में कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिसको ठीक करने में अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए। खराबी को ठीक करने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बिजली निगम द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप में भी मैसेज डाल कर यही पूछते रहे कि बिजली कब आएगी, परंतु कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दोपहर होते-होते लोगों के घरों, दुकानों में रखे इनवर्टर भी बंद हो गए। धीरे-धीरे छतों पर रखी टंकियों से भी पानी खत्म होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed